Short Height Styling Tips: फैशन का मतलब सिर्फ अच्छे और महंगे कपड़े पहनना नहीं होता है बल्कि सही तरीके से कपड़ों को स्टाइल करना भी जरूरी है। खासकर जब आपकी हाइट कम हो ऐसे में गलत तरह की आउटफिट लुक को खराब दिखा सकती है। कई बार लोग सोचते हैं कि सिर्फ हील्स पहनने से लंबा दिखा जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ स्टाइलिंग टिप्स और ट्रिक्स हाइट को विजुअली लंबा और शरीर को स्लिम दिखाने में मदद कर सकता है।

हाई-वेस्ट जींस और पैंट
अगर आपकी हाइट कम है तो हाई-वेस्ट जींस और पैंट अच्छा ऑप्शन हो सकता है जिससे आप लंबी और स्लिम दिख सकती हैं। यह कमर की लाइन को ऊपर दिखाती है, जिससे आप लंबी नजर आती हैं। इससे पूरी बॉडी का अनुपात बेहतर होता है और आप पहले से लंबी दिखाई देती हैं।
मोनोक्रोम आउटफिट
स्टाइलिश और स्लिम लुक के लिए मोनोक्रोम पहन सकते हैं। जिसमें टॉप और बॉटम एक ही रंग के होते हैं। इस तरह के आउटफिट हाइट ज्यादा दिखाते हैं। वहीं डार्क या न्यूट्रल रंगों के मोनोक्रोम आउटफिट आपको स्लिम और एलिगेंट लुक देने में मदद कर सकते हैं।
Khabar Monkey
लूज या ओवर साइज्ड कपड़ों से बचें
कम हाइट वाली महिलाओं के लिए टाइट फिटेड आउटफिट स्लिम लुक देते हैं। वहीं लूज या ओवर साइज्ड कपड़ों से हाइट और कम दिख सकती है। इस तरह के आउटफिट से आपकी बॉडी का रियल शेप छिप जाता है। ऐसे में स्ट्रेट कट और हल्के फिटेड कपड़े चुन सकती हैं।
वर्टिकल स्ट्राइप्स आउटफिट
वर्टिकल स्ट्राइप्स यानी लंबी धारियों वाले कपड़े लंबा दिखाने में मदद करते हैं। इसे आंखों को अधिक हाइट का भ्रम पैदा होता है। ऑफिस, कैजुअल आउटिंग, ट्रैवलिंग या पार्टी के लिए इस तरह के आउटफिट कैरी कर सकती हैं।
क्रॉप टॉप को हाई-वेस्ट के साथ पेयर करें
क्रॉप टॉप और हाई वेस्ट बॉटम्स का कॉम्बिनेशन आजकल ट्रेंड में है। इससे पैरों की लंबाई उभरती है और बॉडी का अनुपात भी बेहतर दिखता है। इससे लुक और ज्यादा स्टाइलिश और स्लिम लगता है। इस तरह के आउटफिट को ऑफिस, ट्रैवलिंग, आउटिंग या कैजुअल लुक के लिए कैरी कर सकती हैं।
लंबे और पॉइंटेड टो वाले फुटवियर चुनें
आउटफिट के अलावा फुटवियर भी हाइट पर असर डालते हैं। पॉइंटेड टो वाली हील्स या सैंडल पैरों को लंबा दिखाने में मदद करते हैं। अगर आपको हील्स पसंद हैं तो न्यूड शेड्स या स्किन टोन से मेल खाते फुटवियर अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
मिड-लेंथ आउटफिट चुनें
कम हाइट वाली महिलाओं को बहुत लंबे कुर्ते या फ्लोर लेंथ ड्रेसेस से बचना चाहिए इससे हाइट कम दिख सकती है। इसके बजाय मिड लेंथ या घुटनों के आसपास तक आने वाले आउटफिट चुन सकती हैं।
हाइट कम हो या ज्यादा सही फैशन और स्टाइलिंग लुक को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। हाई वेस्ट वॉटम्स, मोनोक्रोम, वर्टिकल स्ट्राइप्स और सही फुटवियर जैसी छोटी-छोटी बातें काफी अंतर ला सकती हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ स्टाइलिश और स्लिम दिख सकती हैं बल्कि इससे कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है।












