करी पत्ता अपने अनोखे स्वाद और खुशबू के लिए जाना जाता है। भारतीय रसोई में इसका उपयोग मुख्य रूप से तड़का लगाने के लिए किया जाता है। खासकर सांभर, पोहा, उपमा और दाल जैसे व्यंजनों में करी पत्ता का तड़का लगाया जाता है। यह सेहत के लिए भी बेहद ही लाभकारी है। दक्षिण भारतीय अधिकतर पारंपरिक व्यंजनों में करी पत्ता का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी करी पत्ता को स्टोर करने की होती है। दरअसल, गर्मी के मौसम में यह बाहर के बढ़ते तापमान के चलते जल्दी सूख जाते हैं। ऐसे में स्टोर करने के कुछ आसान तरीके हैं जिनकी मदद से आप इसे फ्रिज में लंबे समय तक फ्रेश और हरा रख सकते हैं।

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि साधारण सा दिखने वाले करी पत्ते में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह बालों से लेकर पाचन तक को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
पहला तरीका
करी पत्ते को लंबे समय तक सूखा और कुरकुरा रखने के लिए आप इसे हल्का भुन कर रख सकते हैं। इसके लिए करी पत्ते को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें कपड़े या किचन टॉल से अच्छी तरह सुखा लें ताकि इसमें नमी बिल्कुल न रहे। इन्हें आप एयर फ्रायर या माइक्रोवेव में करीब 1-2 मिनट के लिए रख दें, इतनी देर में पत्ते हल्के कुरकुरे हो जाते हैं। अब इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। अगर ये दोनों उपकरण नहीं हैं, तो आप नॉ-स्टिक कड़ाही में भी इसे कुरकुरा कर सकते हैं। इससे करी पत्ता लंबे समय तक खराब नहीं होता।
Khabar Monkey
दूसरा तरीका
करी पत्ता को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए आइस ट्रे वाला तरीका भी अपना सकते हैं। इसके लिए करी पत्ते को डंठल से अलग कर दें। अब इन्हें साफ पानी में धोकर अच्छे से सुखा लें। अब आइस ट्रे के हर स्लॉट में कुछ करी पत्ते डाल दें और ऊपर से थोड़ा पानी भर दें ताकि पत्ते पानी में डूब जाएं। इस ट्रे को फ्रीजर में रख दें। जब आइस क्यूब तैयार हो जाए, तो इन्हें निकालकर जिप लॉक बैग में स्टोर कर लें। इससे करी पत्ता लंबे समय तक फ्रेश रहता है। जरूरत पड़ने पर एक क्यूब को निकालें और गुनगुने पानी में डाल दें। इसके बाद आप इसे तड़का लगाने या सब्जी में डालने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे में इन आसान तरीकों को अपनाकर आप करी पत्ता को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकते हैं और उसकी खुशबू व स्वाद को भी बरकरार रख सकते हैं।












