CrimeViral

तलाक के बाद प्यार, शादी की जिद और… पटियाला के नीले ड्रम कांड की कहानी, आखिरी फोन कॉल से आशिक विराट गिरफ्तार, बताया नेहा को क्यों मारा

तलाक के बाद प्यार, शादी की जिद और… पटियाला के नीले ड्रम कांड की कहानी, आखिरी फोन कॉल से आशिक विराट गिरफ्तार, बताया नेहा को क्यों मारा

Patiala News: 26 मई को पंजाब के पटियाला में सरहद बाईपास स्थित डीसीडब्ल्यू (DCW) ओवरब्रिज के पास झाड़ियों में मिले एक नीले ड्रम ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. इस ड्रम के अंदर से एक युवती की लाश बरामद हुई थी. आखिर वो लड़की थी कौन और उसका ये हाल किसने किए, इन सब सवालों के जवाब आखिरकार मिल ही गए हैं. ये लाश 15 साल की नेहा की थी. नेहा की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी विराट ने गला घोंटकर की थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश भागने से ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया.

तलाक के बाद प्यार, शादी की जिद और… पटियाला के नीले ड्रम कांड की कहानी, आखिरी फोन कॉल से आशिक विराट गिरफ्तार, बताया नेहा को क्यों मारा
तलाक के बाद प्यार, शादी की जिद और… पटियाला के नीले ड्रम कांड की कहानी, आखिरी फोन कॉल से आशिक विराट गिरफ्तार, बताया नेहा को क्यों मारा

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला पीड़ित परिवार पिछले 25 साल से पटियाला में रह रहा है. मृतका नेहा की शादी 5 साल पहले हुई थी, लेकिन अनबन के चलते डेढ़ साल बाद ही उसका तलाक हो गया और वह मायके आ गई. इसी दौरान करीब डेढ़ साल पहले मार्केट में उसकी मुलाकात यूपी के बहराइच निवासी विराट से हुई, जो पटियाला में मजदूरी करता था. विराट की पत्नी की दो साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी और उसके दो बच्चे यूपी में रहते थे. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई.

शादी की जिद बनी मौत की वजह

नेहा लगातार विराट पर शादी करने और पत्नी का दर्जा देने का दबाव बना रही थी, लेकिन विराट इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे थे. 25 मई की रात विराट ने नेहा को मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया. यहां फिर से शादी को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर विराट ने तैश में नेहा का गला दबा दिया और उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं.

1000 रुपये का ड्रम खरीदा, ई-रिक्शा से ठिकाने लगाया शव

हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए विराट ने एक बेहद शातिर साजिश रची. वह बाजार गया और 1000 रुपये में एक नया प्लास्टिक का नीला ड्रम खरीदकर लाया. कमरे में आकर उसने नेहा के शव को ड्रम में बंद किया और ढक्कन लगा दिया. इसके बाद आधी रात को उसने एक ई-रिक्शा बुक किया और चालक से कहा कि उसे कूड़ा फेंकना है. विराट ड्रम को ओवरब्रिज के पास सुनसान झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया.

सफाई कर्मचारी ने खोला ड्रम, सोशल मीडिया से हुई पहचान

Khabar Monkey

26 मई की सुबह जब सफाई कर्मचारी शंकर वहां कचरा फेंकने पहुंचा, तो उसे झाड़ियों में नया ड्रम देखकर शक हुआ. ढक्कन खोलते ही उसके होश उड़ गए, क्योंकि अंदर युवती की अकड़ी हुई लाश पड़ी थी. सूचना मिलते ही एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पहचान न होने पर पुलिस ने मृतका की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे देखकर नेहा के भाई ने उसकी पहचान की.

आखिरी फोन कॉल और बहराइच बस स्टैंड की घेराबंदी

नेहा की पहचान होते ही पुलिस ने उसके फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाली, जिससे साफ हुआ कि नेहा की आखिरी बातचीत विराट से हुई थी. पुलिस को इनपुट मिला कि विराट पटियाला से बस पकड़कर अपने गृह जनपद बहराइच (UP) भागने की फिराक में है. इससे पहले कि वह फरार हो पाता, पुलिस ने घेराबंदी करके शनिवार को उसे दबोच लिया.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply