Viral

भारत पर दो-चार नहीं… 500 मिसाइलें दागे ईरान, यूपी के मुबारक खान ने…

भारत पर दो-चार नहीं… 500 मिसाइलें दागे ईरान, यूपी के मुबारक खान ने…

लखीमपुर। मैलानी कस्बा निवासी एक मुस्लिम युवक का इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें युवक पीएम मोदी पर मुसलमानों पर जुल्म करने का आरोप लगा रहा है। प्रधानमंत्री के जुल्मों से निजात पाने के लिए वह ईरान वालों से भारत पर दो चार नहीं, बल्कि 500 मिसाइलें दागने की मांग कर रहा है।

भारत पर दो-चार नहीं… 500 मिसाइलें दागे ईरान, यूपी के मुबारक खान ने…
भारत पर दो-चार नहीं… 500 मिसाइलें दागे ईरान, यूपी के मुबारक खान ने…

वायरल वीडियो से हिंदू संगठनों एवं भाजपाईयों में आक्रोश पनप गया। भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि वीडियो वायरल करने के बाद मुबारक खान पंजाब भाग गया है।

Khabar Monkey

यह है पूरा मामला
नगर पंचायत मैलानी के वार्ड नंबर पांच निवासी मुबारक खान ने इंटरनेट मीडिया पर शनिवार को वीडियो वायरल कर पीएम मोदी को मुस्लिमों पर जुल्म करने वाला बताया है।

पीएम मोदी से छुटकारा दिलाने के लिए उसने ईरान वालों से भारत पर 500 मिसाइलें दागने की अपील की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों व भाजपाईयों में आक्रोश पनप गया।

शनिवार रात में ही अमर शहीद भगत सिंह सेवा समिति एवं भाजपा कार्यकर्ता मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष पति भवानी शंकर महेश्वरी के नेतृत्व में मैलानी थाना पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह का बयान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ हैं। भाजपा कार्यकर्ता निखिल प्रताप सिंह की तहरीर पुलिस ने मुबारक खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए घर से लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुबारक खान वीडियो वायरल होने के बाद से फरार है।

वहीं, घरवालों के मुताबिक मुबारक खान इस समय पंजाब में जल्द ही आकर पुलिस के सामने अपनी बात रखेगा। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply