अभिनेत्री नेहल वडोलिया कई वेब सीरीज और टीवी शो में काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्हें फेमस फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक छोटा सा रोल निभाते हुए देखा गया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं। अब उनका एक इंटरव्यू चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई चीजें शेयर की हैं।

कुछ दिनों पहले नेहल ने गुजराती एक्टर करण जोशी पर गलत मैसेज भेजने का आरोप लगाया था और अब उन्होंने दावा किया है कि राजस्थान रॉयल्स के एक क्रिकेटर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में नेहल ने बताया कि एक तलाकशुदा क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज किया और उन्हें हॉट, खूबसूरत कहा।
यह भी पढ़ें:
क्या बोलीं नेहल वडोलिया
सुनो इंडिया पॉडकास्ट पर नेहल से पूछा गया कि क्या किसी क्रिकेटर ने उन्हें कभी मैसेज किया है। उनके जवाब ने तुरंत सबका ध्यान खींचा और फैंस ने सोशल मीडिया पर अंदाजा लगाना भी शुरू कर दिया। नेहल ने हंसते हुए कहा, “नाम ले लूं? वह ज्यादा मशहूर नहीं है, राजस्थान रॉयल्स का है। उसका तलाक हो चुका है।”
नेहल ने किया क्रिकेटर को ब्लॉक
जब इंटरव्यू में आगे नेहल से मैसेज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वह क्रिकेटर ज्यादातर उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जवाब देता था। अभिनेत्री के मुताबिक वह अक्सर उन्हें हॉट, खूबसूरत, और प्रीटी कहकर मैसेज भेजता था। नेहल ने कहा, “अगर मैं मैसेज करूंगी, तो वह फिर से मैसेज करना शुरू कर देगा। मुझे उससे बात ही नहीं करनी।” नेहल ने आगे बताया कि उन्होंने उस क्रिकेटर को ब्लॉक कर दिया, क्योंकि उन्हें उससे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
लोगों ने लगाया अंदाजा
जैसे ही नेहल के इंटरव्यू के क्लिप्स ऑनलाइन सर्कुलेट हुए, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत उस क्रिकेटर की पहचान के बारे में अंदाजा लगाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “शिमरॉन हेटमायर? या तुषार देशपांडे?” जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “चहल RR में था।” तीसरे ने कहा, “चहल भाई, क्या तुम हो?”
नेहल ने करण जोशी पर लगाया था आरोप
बता दें कि हाल ही में नेहल तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने गुजराती एक्टर करण जोशी पर उन्हें इंस्टाग्राम पर गलत मैसेज भेजने का सरेआम आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट और वीडियो भी पोस्ट किए थे। उनके मुताबिक, जोशी ने दावा किया था कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट हटाने और चुप रहने के लिए मनाने की कोशिश की थी।
Khabar Monkey
यह भी पढ़ें:












