World Milk Day History: दूध शरीर को पोषण देने के अलावा करोड़ों लोगों की आजीविका का महत्वपूर्ण स्रोत है। बच्चों की बढ़ती उम्र से लेकर बुजुर्गों की सेहत तक दूध हर आयु वर्ग के लोगों की दैनिक जरूरतों का अहम हिस्सा है। यही वजह है कि इसके महत्व को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और डेयरी क्षेत्र के योगदान को सम्मान देने के लिए आज के दिन वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है।

वर्ल्ड मिल्क डे लोगों को दूध के महत्व के बारे में जागरूक करने का एक वैश्विक अभियान है। दूध एक पौष्टिक आहार है जो दुनियाभर में अरबों लोगों के लिए पोषण का महत्वपूर्ण स्रोत है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने, शरीर के विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यही कारण है कि दूध बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फायदेमंद माना जाता है।
हर साल 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दूध और डेयरी उद्योग के योगदान को पहचान देना और लोगों को इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है। दूध या डेयरी क्षेत्र न केवल शरीर के लिए फायदेमंद है बल्कि यह कृषि, रोजगार और आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है।
Khabar Monkey
वर्ल्ड मिल्क डे का इतिहास
वर्ल्ड मिल्क डे मनाने की शुरुआत साल 2001 में हुई थी, जब संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने विश्व दुग्ध दिवस की स्थापना की थी। तब से लेकर हर साल 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। इसे मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को दूध से होने वाले फायदे के बारे में बताना है।
यह दिन सिर्फ दूध के फायदे बताने का नहीं है बल्कि इसके जरिए आम लोगों को यह भी बताया जाता है कि दूध स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं और समुदायों को भी लाभ पहुंचाता है।
इस साल की थीम
हर साल वर्ल्ड मिल्क डे एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। इसके जरिए दुनियाभर के लोगों को वर्ल्ड मिल्क डे पर जागरूक किया जाता है। इस साल की थीम Celebrating Women Farmers रखी गई है। इसका उद्देश्य डेयरी क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना है। दुनिया के कई देशों में महिलाएं पशुपालन, दूध उत्पादन, डेयरी प्रबंधन और परिवार के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह थीम कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को पहचान देने का संदेश देती है।
दूध पीने के फायदे
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन डी और विटामिन बी 12 जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर के विकास, मांसपेशियों की मजबूती और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।












