IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी GT की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। पावरप्ले के अंदर ही टीम के दो इन फॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के साथ ही GT के बल्लेबाज इस मैच में दबाव में नजर आए। इस बीच गुजरात के बल्लेबाजों ने फाइनल में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो कोई भी भी टीम नहीं बनाना चाहेगी।
Khabar Monkey

IPL 2026 के फाइनल में 40 गेंदों तक नहीं आई कोई बाउंड्री
आईपीएल इतिहास के फाइनल मैचों में सबसे लंबे समय तक बाउंड्री (चौके-छक्के) न लगने का रिकॉर्ड अब गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैच में बन गया है। अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल मैच में लगातार 40 गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं लगी, जो कि एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2009 के फाइनल में बना था, जब जोहान्सबर्ग में डेक्कन चार्जर्स और आरसीबी के बीच हुए मैच में डेक्कन चार्जर्स की पारी के दौरान 35 गेंदों तक कोई चौका या छक्का नहीं लगा था।
इसके अलावा भी कई फाइनल मैचों में ऐसा सूखा देखने को मिला है। साल 2017 में हैदराबाद में मुंबई इंडियंस (MI) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS) के बीच खेले गए फाइनल में मुंबई की पारी के दौरान 29 गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं आई थी। वहीं, 2014 के बेंगलुरु फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच में भी 29 गेंदों का ऐसा ही गैप देखने को मिला था। साल 2022 में अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भी राजस्थान की पारी के दौरान लगातार 28 गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं लगी थी।
वॉशिंगटन सुंदर ने लगाया GT के लिए अर्धशतक
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाने में कामयाब रही। इस फाइनल मैच में GT के लिए सबसे ज्यादा रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए। वह 37 बॉल पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा निशांत सिंधु ने 20 रन की पारी खेली, वहीं जोस बटलर 19 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल और साई सुदर्शन जिससे GT की टीम को सबसे ज्यादा उम्मीदें थी, वह इस मैच में फ्लॉप रहे। गिल 10 रन बनाकर चलते बने, वहीं साई सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हुए। अब RCB की टीम इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।












