घर में बार-बार दिखने वाली छिपकलियां कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती हैं। खासकर रसोई और दीवारों पर घूमती छिपकलियां न सिर्फ असहज महसूस कराती हैं, बल्कि साफ-सफाई को लेकर भी चिंता बढ़ा सकती हैं। अगर आप भी छिपकलियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो महंगे केमिकल्स की बजाय कुछ घरेलू चीजों से बना नेचुरल स्प्रे आजमा सकते हैं। इसकी तेज गंध से छिपकलियां घर से दूर रहने लगती हैं और आपका घर साफ-सुथरा बना रहता है।

घर से छिपकली भगाने के उपाय:
-
नेफ़थलीन और 2 चम्मच डेटॉल लिक्विड: छिपकली के आतंक से बचने के लिए आप नेफ़थलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी महक से छिपकली घर से भाग जाती है। आधा कप पानी में 3 नेफ़थलीन बॉल्स और 2 चम्मच डेटॉल लिक्विड डालें। इस लिक्विड को छिपकलियों वाली जगहों पर स्प्रे करें और इसकी गंध छिपकलियों को दूर रखेगी
-
लहसुन और प्याज का रस: लहसुन और प्याज का मिश्रण छिपकली के आतंक को डोर करने में प्रभावकारीहै. लहसुन और प्याज के रस में थोड़ा सा डिटर्जेंट और पानी मिलाएं। अब इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों, खिड़कियों और दरवाजों पर छिड़कें। इसकी तीखी महक से छिपकली घर से बाहर भाग जाती है।
Khabar Monkey
-
कॉफ़ी पाउडर और तंबाकू: घर से छिपकली भगाने के लिए आप कॉफ़ी पाउडर और तंबाकू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।इन दोनों को मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें।इसे घर के अंधेरे कोनों या अलमारी के पीछे रख दें।इसकी महक छिपकली को बहुत परेशान करती है।
-
अंडे के छिलके: अंडे के छिलके से भी छिपकली आपके घर में नज़र नहीं आएगी। यह एक बेहद कारगर और प्राकृतिक तरीका है। अंडे के छिलकों की महक छिपकली को पसंद नहीं होती। इन्हें घर के कोनों और सिंक के नीचे रखने से छिपकली नहीं आती।












