Sunday, May 31, 2026
HealthViral

क्या हाई-प्रोटीन डाइट से बढ़ सकता है यूरिक एसिड?

क्या हाई-प्रोटीन डाइट से बढ़ सकता है यूरिक एसिड?

आज के समय में फिटनेस और वजन घटाने के लिए हाई-प्रोटीन डाइट का चलन तेजी से बढ़ा है. कई लोग मसल्स बनाने, वजन कंट्रोल रखने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देते हैं. अंडे, चिकन, मछली, दालें, डेयरी प्रोडक्ट्स और प्रोटीन सप्लीमेंट्स जैसी चीजों का सेवन भी बढ़ गया है. हालांकि दूसरी ओर हाई यूरिक एसिड की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

क्या हाई-प्रोटीन डाइट से बढ़ सकता है यूरिक एसिड?
क्या हाई-प्रोटीन डाइट से बढ़ सकता है यूरिक एसिड?

शरीर में बनने वाला एक टॉक्सिक पदार्थ है, जो सामान्य रूप से किडनी के जरिए बाहर निकल जाता है, लेकिन जब इसका स्तर बढ़ने लगता है तो यह शरीर में जमा होकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या ज्यादा प्रोटीन लेने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है. आइए जानते हैं कि हाई-प्रोटीन डाइट और यूरिक एसिड के बीच क्या संबंध माना जाता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

क्या हाई-प्रोटीन डाइट से यूरिक एसिड बढ़ सकता है?

केवल ज्यादा प्रोटीन खाना ही यूरिक एसिड बढ़ने का कारण नहीं होता. असल फर्क इस बात से पड़ता है कि प्रोटीन किस सोर्स से लिया जा रहा है. कुछ चीजों में ऐसे तत्व मौजूद हो सकते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को प्रभावित करें. कुछ प्रोटीन युक्त चीजों में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है. शरीर में प्यूरिन टूटकर यूरिक एसिड बनाता है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक अधिक मात्रा में हाई-प्यूरिन चीजों का सेवन करता है, तो यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है.

हालांकि सभी प्रोटीन सोर्स समान प्रभाव नहीं डालते. अंडे, दूध, दही और कई पौधों से मिलने वाले प्रोटीन को आमतौर पर बेहतर विकल्प माना जाता है. वहीं यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लेनी चाहिए. संतुलित मात्रा में प्रोटीन लेना स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.

किन प्रोटीन फूड्स का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए?

के मुताबिक, यूरिक एसिड की समस्या होने पर कुछ हाई-प्यूरिन प्रोटीन फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है. इनमें रेड मीट, ऑर्गन मीट, कुछ प्रकार की मछलियां और समुद्री चीजें शामिल हैं.

इसका मतलब यह नहीं है कि इन चीजों को पूरी तरह बंद कर दिया जाए, लेकिन इनका सेवन संतुलित मात्रा में करना जरूरी माना जाता है. वहीं अंडे, लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स और कई पौधों से मिलने वाले प्रोटीन बेहतर विकल्प माने जाते हैं.

Khabar Monkey

यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने के लिए क्या करें?

यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित डाइट लें. नियमित शारीरिक एक्टिविटी और स्वस्थ वजन बनाए रखना भी फायदेमंद हो सकता है.

इसके अलावा मीठी पीने की चीजें, अधिक प्रोसेस्ड फूड और शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है. अगर यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा हुआ है, तो समय-समय पर जांच कराएं और डॉक्टर द्वारा बताई गई सलाह का पालन करें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply