Tuesday, February 24, 2026
HealthViral

उम्र से पहले कांप, रहे हैं हाथ? जानिए किस विटामिन की कमी बना रही है शरीर को कमजोर

उम्र से पहले कांप, रहे हैं हाथ? जानिए किस विटामिन की कमी बना रही है शरीर को कमजोर

आजकल की खराब लाइफस्टाइल ने लोगों को कई तरह से प्राभावित किया है. बहुत से लोगों में आजकल उम्र से पहले ही हाथ कांपने की समस्या देखी जा रही है. कई लोग मानते हैं कि ऐसा तनाव से होता है पर हर केस में ऐसा नहीं होता है. युवाओं और मिड एज लोगों में भी ये विटामिन बी12 और कुछ मिनरल्स की कमी के कारण हो सकता है. शरीर में पोषक तत्वों की कमी नर्व सिस्टम को कमजोर कर देती है जिससे हाथों में कंपन महसूस होने लगता है. सही डाइट और समय पर इलाज से से इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है.

नसों पर वार
विटामिन बी12 नर्वस सिस्टम के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. ये नसों को मजबूत रखने और दिमाग से शरीर के बाकी हिस्सों तक सही तरीके से सिग्नल पहुंचाने में मदद करता है. कई लोगों में ऐसा देखा गया है कि जब शरीर में बी12 की कमी होने लगती है तो नसें कमजोर हो जाती हैं. इसका असर सबसे पहले हाथों और पैरों पर दिखाई देता है. हाथों में हल्का कांपना, झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होना इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं और अगर समय रहते इस समस्या पर काबू पा लिया जाए तो ये बड़े खतरे को टाल सकते हैं.

नर्व और मसल्स में दिक्कत
कई बार लोगों को लगता है कि हाथ कांपना सिर्फ कमजोरी या उम्र बढ़ने का असर है, पर अगर ये समस्या लगातार बनी रहे तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है. बी12 की कमी लंबे समय तक बनी रहने पर चलने में संतुलन बिगड़ सकता है और याददाश्त पर भी असर पड़ सकता है. कुछ लोगों को चीजें पकड़ने में परेशानी होने लगती है या लिखते समय हाथ हिलने लगता है. हाथों के कांपने में कुछ मिनरल्स की कमी भी एक अहस हिस्सा निभा सकती है. मैग्नीशियम और पोटैशियम की कमी से भी मांसपेशियों में कमजोरी और कंपन महसूस हो सकता है है. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ने पर नर्व और मसल्स सही तरीके से काम नहीं कर पाते हैं.

डाइट में करें सुधार
आजकल वेजिटेरियन लोगों में ये दिक्कत काफी ज्यादा देखी जाती है. हालांकि सही डाइट और डॉक्टर की सलाह से इसे ठीक किया जा सकता है. बी12 से भरपूर फूड्स दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली और मीट खाने से इस समस्या में फायदा मिल सकता है. वेजिटेरियन लोगों के लिए फोर्टिफाइड अनाज और डेयरी प्रोडक्ट्स मददगार हो सकते हैं. इसके अलावा डॉक्टर की सलाह से बी12 सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है.

Leave a Reply