Rajat Patidar: आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम के बीच खेला जाना है. आरसीबी (RCB) को लगातार दूसरी बार रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया है. रजत पाटीदार का प्रदर्शन पिछले 2 सीजन में बेहद शानदार रहा है. इस खिलाड़ी ने शानदार कप्तानी और व्यक्तिगत प्रदर्शन करके आरसीबी को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया है.
Khabar Monkey

हालांकि पिछले 2 सीजन से लगातार प्रदर्शन के बावजूद इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से बुलावा नही आया है. अब आईपीएल 2026 फाइनल से पहले खुद रजत पाटीदार ने इसके बारे में बात की है.
Rajat Patidar ने टीम इंडिया में मौका न मिलने पर कही ये बात
टी20 क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन के बावजूद भी रजत पाटीदार को टीम इंडिया में मौका नही मिल रहा है, जब इसके बारे में रजत पाटीदार से बात किया गया तो आरसीबी के कप्तान ने कहा कि
“मेरे हिसाब से अभी इसके बारे में सोचने का सही समय नहीं है. मैं इस समय सिर्फ मौजूदा पल पर ध्यान दे रहा हूं और टीम इंडिया में चयन को लेकर कुछ नहीं सोच रहा हूं.”
Rajat Patidar का कैसा रहा है प्रदर्शन
रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने पिछले सीजन आरसीबी की कमान संभाली थी और पहले ही सीजन 18 सालों का सूखा खत्म करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला आईपीएल ख़िताब जीताया था. रजत पाटीदार ने आईपीएल 2025 के दौरान 15 मैचों में 312 रन बनाए थे, लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है और वह 486 रन बना चुके हैं.
वहीं अगर रजत पाटीदार के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो इस युवा खिलाड़ी ने भारत के लिए तीन टेस्ट मैचों में 63 रन और एक वनडे मुकाबले में 22 रन बनाए हैं. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें जल्द ही टी20 टीम इंडिया में मौका मिल सकता है.












