Sunday, May 31, 2026
SportsViral

29 साल के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया तूफान, 1 ओवर में जड़े 6 छक्के, सिर्फ 35 गेंदों में ठोक दिया विस्फोटक शतक

क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी ऐसी पारियां देखने को मिलती हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। नेपाल के स्टार ओपनर कुशल भुर्तेल ने एशियन गेम्स मेन्स क्रिकेट क्वालिफायर में कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। चीन के खिलाफ मुकाबले में 29 साल के बल्लेबाज ने एक ही ओवर में 6 छक्के जड़कर सनसनी मचा दी और महज 35 गेंदों में शतक पूरा कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।

29 साल के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया तूफान, 1 ओवर में जड़े 6 छक्के, सिर्फ 35 गेंदों में ठोक दिया विस्फोटक शतक
29 साल के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया तूफान, 1 ओवर में जड़े 6 छक्के, सिर्फ 35 गेंदों में ठोक दिया विस्फोटक शतक

सिंगापुर नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम को कुशल भुर्तेल ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने चीन के गेंदबाज चेन झुओ यूए के एक ओवर में लगातार 6 वैलिड गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए। हालांकि, उस ओवर में एक वाइड गेंद भी फेंकी गई थी, लेकिन इससे भुर्तेल की लय पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने बाकी सभी 6 गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया।

दुनिया के छठे बल्लेबाज बने भुर्तेल

इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ कुशल भुर्तेल इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के सिर्फ छठे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स, भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड, अमेरिका के जसकरन मल्होत्रा और नेपाल के ही दीपेंद्र सिंह ऐरी हासिल कर चुके हैं। भुर्तेल नेपाल के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह कारनामा किया है। इससे पहले दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2024 ACC प्रीमियर कप में कतर के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।

Khabar Monkey

35 गेंदों में पूरा किया शतक

एक ओवर में 36 रन बटोरने के बाद भुर्तेल ने चीन के गेंदबाजों पर लगातार हमला जारी रखा। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 12 छक्के और 4 चौके शामिल थे। यह उनके T20I करियर का दूसरा शतक भी रहा। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने नेपाल को मैच में पूरी तरह हावी कर दिया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

कुशल भुर्तेल के इस रिकॉर्ड ने नेपाल क्रिकेट को भी एक खास उपलब्धि दिला दी है। अब नेपाल दुनिया का पहला और इकलौता देश बन गया है, जिसके दो अलग-अलग बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं। यह उपलब्धि नेपाल क्रिकेट के बढ़ते कद और उसकी नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की ताकत को दर्शाती है। भुर्तेल ने न सिर्फ अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया, बल्कि नेपाल क्रिकेट को भी वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply