रियलिटी शो द अलायंस में कुशाल टंडन ने अपनी गैंग की मदद से डोली जावेद को शो से बाहर कर दिया है। इस बात से नाराज होकर अब डोली की बहन और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद का गुस्सा कुशाल टंडन पर बुरी तरह फूटा है। उर्फी ने सोशल मीडिया पर कुशाल को जमकर खरीखोटी सुनाई है और उन्हें ओल्ड एज होम जाने तक की सलाह दे डाली है।

बहन के सपोर्ट में आईं उर्फी

उर्फी जावेद द अलायंस शो में अपनी बहन डोली जावेद का खुलकर साथ दे रही हैं। शो के दौरान कुशाल टंडन अक्सर डोली जावेद को बिल्डिंग का बच्चा कहकर बुलाते थे। कुशाल अक्सर डोली और उनके दोस्तों पर अपनी उम्र और सीनियोरिटी का रौब दिखाते थे, जिसका डोली ने शो के अंदर भी विरोध किया था।
 

कुशाल को बताया पाखंडी

उर्फी जावेद ने कुशाल टंडन की क्लास लगाते हुए उन्हें पाखंडी और नार्सिसिस्ट कहा है। उर्फी ने एक वीडियो शेयर करके सवाल उठाया कि अगर कुशाल को शो में सब बच्चे ही लगते हैं, तो वह खुद इस शो में क्या करने आए हैं? उन्हें तो फिर ओल्ड एज होम चले जाना चाहिए।
उर्फी ने आगे कहा कि कुशाल को दूसरों से सम्मान नहीं, बल्कि गुलामी चाहिए। उन्होंने कुशाल को उनके पुराने दिन याद दिलाते हुए कहा कि जब कुशाल खुद बिग बॉस 7 में थे, तब उन्होंने एक्टर अरमान कोहली की उम्र का मजाक उड़ाया था, उस समय उनकी तमीज और बड़ों के लिए इज्जत कहां गई थी?
 

एक्स गर्लफ्रेंड्स की बात पर कसा तंज

शो में कुशाल ने खुद बताया था कि उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड्स उन्हें नार्सिसिस्ट कहती थीं। इस बात पर तंज कसते हुए उर्फी ने कहा कि अगर तुम्हारी सारी एक्सगर्लफ्रेंड्स तुम्हारे बारे में एक ही बात बोल रही हैं, तो भाई साहब आप सच में वैसे ही इंसान हो।