HealthViral

छोटे नाखून भी दिखेंगे स्टाइलिश और खूबसूरत, घर पर ट्राई करें ये नेल आर्ट डिजाइन

Small Nail Art Designs: छोटे नाखूनों को अक्सर लोग कम अट्रैक्टिव मानते हैं लेकिन फैशन और ब्यूटी की दुनिया में लगभग हर चीज को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाई जा सकती है। आजकल छोटे नाखूनों पर भी स्टाइलिश और खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन ट्रेंड में हैं। खास बात यह है कि आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना ही इन्हें घर पर आसानी से ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए महंगे पार्लर या प्रोफेशनल एक्सपर्ट की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और सही तकनीक की मदद से नाखूनों को आकर्षक बनाया जा सकता है।

छोटे नाखून भी दिखेंगे स्टाइलिश और खूबसूरत, घर पर ट्राई करें ये नेल आर्ट डिजाइन
छोटे नाखून भी दिखेंगे स्टाइलिश और खूबसूरत, घर पर ट्राई करें ये नेल आर्ट डिजाइन

छोटे नाखूनों पर नेल आर्ट करने के लिए सबसे पहले उन्हें सही शेप देना जरूरी है। इन्हें हल्का गोल या स्क्वायर शेप दे सकते हैं। इसके बाद नेल्स को अच्छे से साफ करके बेस कोट लगाएं जिससे नेल पेंट लंबे समय तक टिका रहे और नाखूनों को भी नुकसान न पहुंचे।

पोल्का डॉट डिजाइन

पोल्का डॉट नेल आर्ट डिजाइन छोटे नाखूनों पर ट्राई किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले कोई भी न्यूड या डार्क शेड की नेल पॉलिश लगाएं। अब टूथपिक या हेयर पिन की मदद से डॉट का निशान बनाएं। इसमें आप अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं जो घर पर आसानी से प्रोफेशनल लुक देने में मदद करेगा।

हार्ट शेप डिजाइन

अगर आपको ज्यादा नेल आर्ट नहीं आता है तो छोटे नाखूनों पर सिंपल डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले किसी न्यूड शेड नेल पॉलिश को अप्लाई करें। जब यह सूख जाए तो इसपर छोटे-छोटे हार्ट डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन कॉलेज, ऑफिस या कैजुअल लुक पर बहुत ही खूबसूरत लुक देंगे।

फ्लोरल डिजाइन

नेल को सिंपल लुक देना चाहते हैं तो सिर्फ किसी एक नाखून पर नेल आर्ट कर सकती हैं। इसके लिए आप फ्लोरल डिजाइन को क्रिएट करें जो गर्मियों में कूल लुक देने में मदद करेगा। इसके लिए अपने पसंद की नेल पेंट को लगाएं और जब यह सूख जाए तो इसके ऊपर किसी ब्रश का टूथपिक की मदद से फ्लावर बनाएं। इस तरह के डिजाइन कॉलेज या समर पार्टी के लिए अच्छा ऑप्शन रहेंगे।

Khabar Monkey

छोटे नाखूनों पर मिनिमल नेल आर्ट डिजाइन ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। हल्के और न्यूड शेड्स नाखूनों को लंबा और क्लासी दिखाते हैं। इन पर आप फ्रेंच नेल आर्ट कर सकते हैं। इसमें नाखूनों के किनारों पर सफेद या हल्के रंग की टिप दी जाती है। इसके अलावा आप शिमर नेल पॉलिश भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply