CrimeViral

लड़की से दो युवक करते थे प्यार, बॉयफ्रेंड ने दूसरे प्रेमी को थार से कुचलकर मार डाला; दिखाया एक्सीडेंट, ऐसे खुली पोल

भुवनेश्वरः ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को एक भयंकर दुर्घटना घटी जिसमें एक की मौत हुई और 2 घायल हुए। चंद्रशेखरपुर में घटे एक दुर्घटना का खुलासा हत्याकांड के रूप में हुआ है। जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग और आपसी दुश्मनी इस हत्या की मुख्य वजह थी। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हत्या में इस्तेमाल की गई काली थार गाड़ी समेत अन्य वाहन भी जब्त कर लिए हैं।

लड़की से दो युवक करते थे प्यार, बॉयफ्रेंड ने दूसरे प्रेमी को थार से कुचलकर मार डाला; दिखाया एक्सीडेंट, ऐसे खुली पोल
लड़की से दो युवक करते थे प्यार, बॉयफ्रेंड ने दूसरे प्रेमी को थार से कुचलकर मार डाला; दिखाया एक्सीडेंट, ऐसे खुली पोल

युवती के साथ नजदीकियां बढ़ने से खूनी संघर्ष 

जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखरपुर थाना में 30 मई 2026 को अशोक राउतराय द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी सूरज विश्वकर्मा का एक युवती के साथ लंबे समय से संबंध था। इसी बीच मृतक वरुण कुमार राउतराय की भी युवती के साथ नजदीकियां बढ़ने लगीं। इस बात को लेकर सूरज और वरुण के बीच कई बार विवाद हुआ था। दोनों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था और यह दुश्मनी आखिरकार खूनी संघर्ष में बदल गई।

Khabar Monkey

29 और 30 मई की दरमियानी रात वरुण कुमार राउतराय अपने कुछ दोस्तों के साथ सैलाश्री विहार स्थित महिमा जूस सेंटर गया था। उसी समय सूरज विश्वकर्मा और उसके साथी भी वहां मौजूद थे। दोनों पक्षों के बीच पहले बातचीत हुई और मामला शांत होता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि शुरुआती स्तर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों पक्ष फिर से उसी स्थान पर पहुंचे, जहां एक बार फिर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस जांच में सामने आई ये बातें

पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद के बाद सूरज और उसके साथियों ने काली थार गाड़ी में वरुण और उसके दोस्तों का पीछा करना शुरू कर दिया। जब वरुण और उसके साथी वहां से निकल रहे थे, तब आरोपियों ने उनका लगातार पीछा किया। आरोप है कि आचार्य हरिहर कॉलेज के पास पहुंचने पर आरोपियों ने जानबूझकर वरुण की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वरुण सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने थार गाड़ी से उसे कुचल दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना में वरुण के साथ मौजूद उसके दोस्त आलोक मलिक और बलवंत भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत को देखते हुए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई काली थार गाड़ी, जिसका नंबर OD-14-Z-2338 है, को जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में  ब्रह्मानंद दास, चिदानंद दास, आशीष देहुरी, स्वास्तिक भारद्वाज, सूरज विश्वकर्मा और श्रीधर नायक शामिल हैं।

प्रेम संबंध बनी हत्या की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि प्रेम संबंधों को लेकर चल रही पुरानी दुश्मनी ही इस हत्या की वजह बनी। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा,”चंद्रशेखरपुर थाने इलाके की घटना रात 3 बजे की है। देर रात 3 बजे हमें कंट्रोल रूम में कॉल आया कि एक चार पहिया वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है और इसमें 3 लोग घायल हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद पीसीआर वैन को मौके पर भेजा गया और तीनों आहत लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इसके बाद पीसीआर ने थाने में सूचना दी जिसके बाद थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक साजिश थी। घायल और आरोपी एक दूसरे से परिचित हैं। इनका आपस में एक बहस भी हुआ था। घायल लोग दुर्घटना से पहले एक दुकान पर गए थे जहां आरोपी सूरज काम करता है। मृतक वरुण आरोपी सूरज और एक लड़की का लव ट्रायंगल है जिसकी वजह से यह पूरी बहस हुई। एक ही लड़की से आरोपी और मृतक दोनों प्यार करते थे जिसकी वजह से विवाद छिड़ा था। इसी बहस के लिए मृतक और उसके साथ ही सूरज की दुकान पर गए थे।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बहस होने पर सूरज के दुकान पर मौजूद उसके 5 साथी भी सूरज की तरफदारी करने लगे। बहस के बाद जब वरुण और उसके दोस्त सूरज की दुकान से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी सूरज के दुकान के मालिक की गाड़ी उसके दुकान पर थी, उसे गाड़ी पर सवार होकर सभी आरोपी वरुण को सबक सिखाने के लिए आगे बढ़े। दुकान से लगभग 800 मीटर दूर आरोपियों ने जानबूझकर इस दुर्घटना को अंजाम दिया जिसमें वरुण की मौत हो गई। पूछताछ में घायलों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद हमने तुरंत आरोपियों को हिरासत में ले लिया और आगे की पूछताछ शुरू कर दी। दुर्घटना रात को 3:00 बजे हुई और हमने सुबह 6:00 तक सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। सुबह 11:00 एफआईआर दर्ज होने के बाद हमने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

आरोपियों में दुकान का मालिक ब्रह्मानंद दास, सूरज विश्वकर्मा जो दुकान पर काम करता है,सूरज के दोस्त चिदानंद दास,आशीष देहूरी,स्वास्तिक भारद्वाज,श्रीधर नायक शामिल हैं। घायलों में से एक वरुण राउतराय को मौत हो गई है जबकि 2 घायल हैं,जिन इलाज जारी है। जैसे ही हमें पता चला कि इस दुर्घटना के पीछे साजिश है,हमनें आरोपियों पर बीएनएस की धारा 103(1) यानी हत्या के प्रयास की धारा लगाई।” इस सनसनीखेज घटना ने पूरे भुवनेश्वर में चर्चा का विषय बना दिया है। एक प्रेम त्रिकोण से शुरू हुआ विवाद आखिरकार एक युवक की जान लेने तक पहुंच गया, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

 ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply