बाजार जैसी राजकचौरी बनाने का तरीका बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है, बस आपके पास सही रेसिपी होनी चाहिए. इस आर्टिकल में हम देखेंगे शेफ रणवीर बरार की बताई राज कचौरी की रेसिपी. इसे आप भी इस समर सीजन अपने घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं और फैमिली के साथ ही मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. बस स्टेप बाय स्टेप इस रेसिपी को फॉलो करें. स्टोरी में दी गई रेसिपी की डिटेल के साथ ही आप वीडियो भी देख सकते हैं.

ठंडा-ठंडा क्रीमी दही, खट्टा-मीठा मसाले और चटनी का स्वाद, कचौरी का क्रंच…मानों जन्नत मिल गई हो. इसी वजह से राज कचौरी ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है. तो चलिए देख लेते हैं शेफ रणवीर बरार की रेसिपी.
इमली की चटनी के लिए इनग्रेडिएंट्स
2 कप पानी, 1/2 कप इमली, 2/3 कप गुड़, 1 इंच अदरक (जूलियन कट), 1 छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 मध्यम आकार का पका केला (कटा हुआ),
चटनी के तड़के के लिए
1 बड़ा चम्मच तिल का तेल, ½ छोटा चम्मच जीरा,
½ छोटा चम्मच सौंफ, 2-3 सूखी लाल मिर्च (आधी कुटी हुई),
कचौरी के आटे के लिए
1/2 या 2/3 कप रवा, ½ कप मैदा, ¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, स्वादानुसार नमक, ½ छोटा चम्मच हल्दी का पानी/पीला रंग
कचौरी में भरने के लिए इनग्रेडिएंट्स
½ कप बेसन, 1 छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, ½ छोटा चम्मच घी, ¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, पानी,
चाट मसाला के लिए इन्ग्रेडिएंट्स
1 बड़ा चम्मच जीरा, 1 बड़ा चम्मच सौंफ के बीज, ½ बड़ा चम्मच धनिया, 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच नमक, ¼ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
Image:fluffy_epicure/insta
ऊपर से स्टफिंग के लिए
1 बड़ा आलू (उबला और कटा हुआ), 1 छोटा प्याज (कटा हुआ), 2 ताजी हरी मिर्च (कटी हुई), ½ कप उबले हुए भूरे चने, थोड़े से कटे हुए धनिये के पत्ते, स्वादानुसार काला नमक, ½ मध्यम नींबू का रस, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर,
Khabar Monkey
ये एक्सट्रा जरूरी इनग्रेडिएंट भी करें नोट
तलने के लिए तेल, हरी चटनी, इमली की चटनी, दही, चाट मसाला, ताजा धनिया के पत्ते, सेव, अनार के दाने,
इमली की चटनी बनाएं
एक बर्तन में पानी, इमली और गुड़ डालकर मध्यम आंच पर 6-8 मिनट तक उबालें.अब इसमें अदरक, देगी लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक और उबालें. फिर मिश्रण को अच्छी तरह छान लें और छने हुए मिक्सचकर को वापस बर्तन में डालकर पका लें.
अब एक तड़का तड़का पैन में तिल का तेल गरम करें और उसमें जीरा और सौंफ डालें. फिर सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक पकाएं. फिर इस तड़के को उबलती हुई इमली के मिश्रण पर डालें और चटनी की तरह गाढ़ा होने तक पकाते रहें.
चाट मसाला कैसे बनाएं?
राज कचौरी का चाट मसाला बनाने के लिए एक पैन में जीरा, सौंफ, काली मिर्च पाउडर और धनिया को हल्का भून लें.
एक कटोरे में निकाल लें और उसमें देगी लाल मिर्च पाउडर, नमक और अमचूर पाउडर डालकर पीसकर पाउडर बना लें.इसे एक तरफ रख दें.
आटे गूंथने का तरीका
एक कटोरे में रवा, मैदा, बेकिंग सोडा, नमक, हल्दी का पानी या पीला रंग, पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए रख दें.
स्टफिंग तैयार करें
एक कटोरे में बेसन, देगी लाल मिर्च पाउडर, नमक, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, घी, थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
इस तरह बनाएं कचौरी
आटे से छोटे-छोटे बॉल्स निकालकर मीडियम साइज की लोई बनाकर हाथों से फैलाएं एर बेसन वाला भरावन डालकर इसे बंद कर दें.सारी कचौड़ी तैयार करने के बाद एक कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें और बेली हुई कचौरी को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें.
कचौरी के भरावन के लिए
एक कटोरे में उबले हुए आलू, हरी मिर्च, भूरे चने, धनिया पत्ती, काला नमक, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे एक साइड रख दें.
राज कचौरी सर्व करने का तरीका
सारी कचौरियों को पेपर पर निकाल लें ताकि तेल सूख जाए. अब तली हुई कचौरी को परोसने की थाली में रखें और बीच में एक होल बना दें. इब इसमें आलू, हरी मिर्च चना धनिया वाला मिश्रण भर दें. फिर हरी चटनी, इमली की चटनी, दही, चाट मसाला डालें. अब ऊपर से थोड़ा सेव छिड़कें और धनिया पत्ती और अनार के दानों से गार्निश करके तुरंत सर्व करें.





