भारतीय टीम (Team India) ने अभी हाल ही में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav0 की कप्तानी में एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का ख़िताब अपने नाम किया. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेलने में व्यस्त हो गये. हालांकि अब एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए एकजुट खेलने को तैयार हैं.

भारतीय टीम (Team India) को आईपीएल 2026 के बाद अफगानिस्तान टीम (Afghanistan National Cricket Team) की मेजबानी करनी है, वहीं उसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल के लिए एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है.
गौतम गंभीर की जगह ये खिलाड़ी होगा एशियन गेम्स 2026 में Team India का कोच
एशिया गेम्स का आयोजन इस साल 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच होगा, इसी बीच टीम इंडिया को वेस्टइंडीज का दौरा करना है. भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, ऐसे में भारतीय वनडे टीम के साथ गौतम गंभीर रहने वाले हैं.
वहीं एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कोचिंग गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण करने वाले हैं. वहीं टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथो में रहने वाली है. वीवीएस लक्ष्मण का कोचिंग रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भारतीय टीम (Team India) अब तक एक भी सीरीज नही हारी है.
एशियन गेम्स के लिए BCCI ने शार्टलिस्ट किए 30 खिलाड़ी
एशियन गेम्स के लिए बीसीसीआई ने 30 खिलाड़ी चुन लिए हैं. एशियन गेम्स के लिए बीसीसीआई की संभावित लिस्ट में 30 क्रिकेटर्स को शामिल किया गया है, जिसमें से 15 खिलाड़ी स्क्वॉड में चुने जाएंगे. भारत ने 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था. ऋतुराज गायकवाड़ समेत उस विनिंग टीम के 9 खिलाड़ियों को भी संभावित लिस्ट में शामिल किया गया है.
Khabar Monkey
एशियन गेम्स के लिए सम्भावित Team India
इशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत,अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अक्षर पटेल, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, खलील अहमद, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल और यश ठाकुर.





