Rajat Patidar vs Shubman Gill: IPL 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। ऐसे में आईपीएल 2026 से पहले हम आपको बताएंगे कि कप्तान के तौर पर रजत पाटीदार और शुभमन गिल के आंकड़े कैसे हैं।

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB बनी थी चैंपियन
रजत पाटीदार ने कप्तान के तौर पर अपने पहली ही सीजन में बेंगलुरु को IPL चैंपियन बना दिया था। उन्होंने आईपीएल में अब तक 27 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 19 में जीत मिली है। उनका जीत प्रतिशत 70 के आसपास का रहा है। आईपीएल में RCB का कमान संभालने से पहले पाटीदार ने भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश की कप्तानी की और 2024-25 के सीजन में टीम को फाइनल में पहुंचाया था। इस सीजन बल्लेबाजी में उनके प्रदर्शन की बात करें तो रजत पाटीदार अब तक 14 मैचों में 486 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 196.76 का रहा है।
Khabar Monkey
कप्तानी में कैसा रहा है शुभमन गिल का रिकॉर्ड?
अब बात करते हैं शुभमन गिल की। गिल ने अब तक आईपीएल में 43 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उन्हें 24 में जीत मिली है। उनकी कप्तानी में गुजरात को 18 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। उनका जीत प्रतिशत 57.14 का रहा है। कप्तान के तौर पर ओवरऑल आंकड़े देखें तो वहां जाहिर तौर पर रजत पाटीदार का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इस सीजन गिल ने अब तक 15 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उनकी टीम को 10 में जीत मिली है, वहीं 5 में हार का सामना करना पड़ा है। बतौर बल्लेबाज इस सीजन उनके प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो गिल ने 2026 में 15 मैचों में 722 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 163.71 रहा।
RCB और GT अब तक जीत चुकी है 1-1 IPL ट्रॉफी
RCB और GT की टीम अभी तक एक-एक आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। बेंगलुरु की टीम ने पिछले साल पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही सीजन में 2022 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। उस सीजन हार्दिक पांड्या GT के कप्तान थे। आपको बता दें कि RCB के लिए यह आईपीएल का पांचवां और गुजरात के लिए तीसरा फाइनल है। अब देखना ये होगा कि 31 मई को कौन सी टीम बाजी मारती है।
यह भी पढ़ें





