ट्रेन से हाथ निकालते ही बच्चों को डांट लग जाती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की एक ऐसी ट्रेन है, जिसमें बड़े से लेकर बच्चे तक खिड़की से हाथ-पैर बाहर निकालकर बैठते हैं. दरअसल इस ट्रेन के डिब्बों को ओपन रखा गया है, जिसमें सीट इस तरह से एडजस्ट की गई हैं कि आप बाहर के नजारों को अच्छी तरह से देख सकें. पफिंग बिली रेलवे (Puffing Billy Railway) की ट्रेन है जिसका इतिहास 100 सालों से भी पुराना है.

ऑस्ट्रेलिया में चलने वाली पफिंग बिली रेलवे की इस ट्रेन में टूरिस्ट डिब्बों के किनारों पर बाहर पैर लटकाकर बैठते हैं और खूबसूरत वादियों के नजारे देखते हुए जर्नी कंप्लीट करते हैं. ये ट्रेन फर्न की घाटियों, और घने जंगलों के बीच पहाड़ों से गुजरती है, जिसे देखने के बाद आपको किसी फिल्म की याद आएगी. जान लीजिए इस ट्रेन के बारे में डिटेल के साथ.
पफिंग बिली रेलवे (Puffing Billy Railway)
इस ट्रेन को पफिंग बिली रेलवे संचालित करती है. ये एक हेरिटेज ट्रेन है जो खुले डिब्बों की वजह से पूरी दुनिया में सबसे अनूठी है. ये एक तरह से टॉय ट्रेन की कैटेगरी में आती है, जो ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में चलती है. इस ट्रेन से नेचर के नजारे कमाल के दिखाई देते हैं, इसलिए लवर्स के लिए भी ये जर्नी कमाल की रहेगी.
कहां से कहां तक चलती है ट्रेन?
पफिंग बिली रेलवे की ये ट्रेन मेलबर्न से डैंडेनॉन्ग पर्वतमाला के बीच चलती है और तकरीबन 25 किलोमीटर का सफर तय करती है और पूरी जर्नी लगभग दो घंटे में कंप्लीट हो जाती है. इस ट्रेन के रास्ते में 8 (सेल्बी, मेन्ज़ीज़ क्रीक, ऑर्चर्ड्स, ग्लेंगूला, एमराल्ड, कॉकटेल क्रीक, लेकसाइड, जेमब्रुक ( डेस्टिनेशन स्टेशन)) स्टेशन पड़ते हैं और बेलग्रेव (फर्स्ट स्टेशन जहां से ट्रेन जर्नी शुरु होती है) के मिलाकर कुल 9 स्टेशन हो जाते हैं.
Image:puffingbillyrailway/insta
ये हैं इसके हिस्टोरिकल फैक्ट्स
सबसे बड़ी खासियत ये भी है कि ये एक स्टीम ट्रेन है. इसकी हिस्ट्री 100 साल से ज्यादा पुरानी मानी जाती है. इसे सन् 1900 में शुरू किया गया था. ये लकड़ी (खासकर मोनबल्क क्रीक ट्रेस्टल ब्रिज)के पुलों से होकर गुजरती है. यह ट्रेन अपने खुले डिब्बों (Open-sided carriages) के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. इस ट्रेन की धीमी-धीमी आवाद और चारों तरफ हरी-भरी घाटियां, घने जंगल, ऊंचे-ऊंचे पेड़ आपकी जर्नी को सिनेमैटिक बना देते हैं.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
कैसे करें इस ट्रेन में सफर?
अगर आप ऑस्ट्रेलिया जाते हैं तो इस ट्रेन से एक बार सफर जरूर करना चाहिए. इसके लिए आप Puffing Billy Railway की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं और टिकट बुकिंग भी कर सकते हैं. बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग चार्ज हो सकते हैं तो वहीं जानकारी के मुताबिक 3 साल तक के बच्चों के लिए कोई टिकट नहीं लगता है. आप बेलग्रेव स्टेशन के लिए मैट्रो ले सकते हैं. पूरी जर्नी न करनी हो तो आप शॉर्ट ट्रिप प्लान कर सकते हैं. इसके लिए बेलग्रेव से मेन्ज़ीस क्रीक (Menzies Creek) या लेकसाइड (Lakeside) तक जा सकते हैं.
Khabar Monkey





