HealthViral

Waterfall in Bangalore: बैंगलोर से सिर्फ 1.30 घंटे दूर है ये छिपा हुआ वॉटरफॉल, मोती सा गिरता है पानी

Waterfall in Bangalore: बैंगलोर की भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ घंटों का ब्रेक लेना चाहते हैं तो शहर से महज डेढ़ घंटे की दूरी पर मौजूद मुथ्याला मडुवु वॉटरफॉल आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां आकर वापस जाने का मन ही नहीं करेगा. घने जंगलों और शांत प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित यह खूबसूरत झरना अपने मोतियों जैसी चमकती पानी की धाराओं के लिए मशहूर है. यही वजह है कि इसे “पर्ल वैली” के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि, ये वॉटरफॉल अभी भी कई लोगों की नजरों से छिपा हुआ है. यही वजह है कि यहां तक कम ही लोग पहुंचते हैं.

Waterfall in Bangalore: बैंगलोर से सिर्फ 1.30 घंटे दूर है ये छिपा हुआ वॉटरफॉल, मोती सा गिरता है पानी
Waterfall in Bangalore: बैंगलोर से सिर्फ 1.30 घंटे दूर है ये छिपा हुआ वॉटरफॉल, मोती सा गिरता है पानी

वैसे बैंगलोर के आसपास कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स मौजूद हैं, लेकिन मुथ्याला मडुवु अब भी भीड़भाड़ से काफी हद तक बचा है. अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए या फिर स्ट्रेस से भरी दिनचर्या से ब्रेक लेना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए जन्नत से कम नहीं है. चलिए जानते हैं यहां कैसे पहुंचे, क्या -क्या देखें और इसकी खासियत.

मुथ्याला मडुवु वॉटरफॉल की खासियत

मुथ्याला मडुवु वॉटरफॉल एक बेहद शांत और सुंदर जगह है. यहां पहुंचते ही हरियाली, पक्षियों की मधुर आवाजें और झरने की गूंज मन को सुकून से भर देती है. मानसून और उसके बाद के महीनों में यह वॉटरफॉल अद्भुत नजारा पेश करता है. जब पानी की धाराएं चट्टानों से टकराकर एक मनमोहक दृश्य पेश करती हैं. अगर आप शहर के शोर से दूर प्रकृति की गोद में कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो यह छिपा हुआ वॉटरफॉल आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए.

बैंगलोर से कितनी दूर है मुथ्याला मडुवु?

इसकी दूरी की बात करें तो बैंगलोर से मुथ्याला मडुवु सिर्फ 41 किलोमीटर दूर है. यानी यहां पहुंचने के लिए आपको सिर्फ 1.33 घंटे लगेंगे. यहां आप बाए रोड भी जा सकते हैं, जिसके लिए आपको इलेक्ट्रोनिक सिटी से चंदपुरा फिर अनेका और फिर मुथ्याला मडुवु का रूट लेना होगा. ये सबसे सीधा और सटीक रा्स्ता है. इसके अलावा आप बस, टैक्सी और ट्रेन से भी यहां तक पहुंच सकते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by shree (@shreediaryyy)

Khabar Monkey

मुथ्याला मडुवु वॉटरफॉल क्या-क्या करें ?

ये जगह सिर्फ अपने वॉटरफॉल ही नहीं बल्कि कई और वजहों से भी फेमस है. जैसे आप यहां सिर्फ झरने का मजा ही नहीं बल्कि कई मजेदार एक्टिविटी भी कर सकते हैं. आप ट्रैक भी कर सकते हैं. कई ट्रेल्स झरने के ऊपरी हिस्से तक भी ले जाते हैं, जहां से पूरी वैली का पैनोरमिक व्यू दिखाई देता है. वहीं ये जगह पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए भी अच्छी है.

वॉटरफॉल के पास स्थित भगवान शिव का मंदिर भी यहां का खास आकर्षण है. कई टूरिस्ट झरना देखने के साथ मंदिर में दर्शन करने भी जाते हैं. सुबह के समय पूजा-अर्चना का अद्भुत माहौल देखने को मिलता है. अगर आपको बर्ड वॉचिंग पसंद है, तो भी ये जगह बेस्ट है. क्योंकि घाटी और आसपास के जंगलों में कई तरह के पक्षी देखने को मिलते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply