Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा काॅलोनी क्षेत्र में 17 वर्षीय युवक सूर्या की हत्या मामले में धीरे-धीरे कई बातें सामने आ रही हैं. पुलिस जांच के साथ-साथ परिजनों, दोस्तों और स्थानीय लोगों के बयान भी इस हत्याकांड की परतें खोल रहे हैं. बताया जा रहा है कि मृतक सूर्या और आरोपी असद पिछले करीब एक साल से दोस्त थे. पुरानी रंजिश के चलते बकरीद के दिन असद ने सूर्या पर चाकू से कई वार किए थे. नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.

स्थानीय लोगों के अनुसार,सूर्या और असद आसपास के इलाके में रहने के कारण एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. करीब 8 महीने पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया और दोनों सामान्य रूप से साथ रहने लगे थे. बताया जाता कि इसी विवाद को लेकर असद बदला लेना चाहता था और बकरीद के दिन घटना की पूरी साजिश रजी थी. मामले में पुलिस ने 5 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जबिक असद अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
फोन कर बुलाया फिर चाकू से पेट में किए वार
मृतक के दोस्तों के मुताबिक, 28 मई को असद ने सूर्या को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था. सूर्या अपने दोस्तों विक्की और आयुष के साथ वहां पहुंचा. आरोप है कि मुलाकात के दौरान असद ने सूर्या से एक टिप्पणी की, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. जिस पर असद ने उसे गाली गलौज की और फिर चाकू निकाल कर मार दिया. विक्की और आयुष ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी चाकू मारने की धमकी दी. चाकू मारने के बाद असद अपने साथियों के साथ फरार हो गया.
सूर्या के मकान मालिक ने क्या बताया?
सूर्या के मकान मालिक विनीत ने बताया कि 8 महीने पहले हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कोई बड़ा तनाव नहीं था. असद पहले उसी गली में रहता था जहां सूर्या रहता था, लेकिन कुछ समय पहले उसका परिवार दूसरी गली में रहने चला गया था. इसके बावजूद उसका इलाके में आना-जाना बना रहता था.
Khabar Monkey
मृतक के बड़े भाई यश चौहान के अनुसार, उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाला है. परिवार में मां, बहन और सूर्या खोड़ा में किराये के मकान में रहते हैं. उनके पिता कौशलेंद्र का कुछ समय पहले निधन हो चुका है.
24 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ा सूर्या
घटना में गंभीर रूप से घायल सूर्या को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 24 घंटे तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
एनकाउंटर की मांग
हिंदू संगठन मांग कर रहे हैं कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घर के ऊपर बुलडोजर चलाया जाए. हिंदू संगठन सीएम योगी के उसे बयान का हवाला दे रहे हैं जो उन्होंने अभी हाल फिलहाल एक मंच से दिया था की कोई भी मुस्लिम किसी भी त्यौहार पर किसी हिंदू पर हमला करेगा तो उसे यमराज से मिलवाया जाएगा.
–





