khabarmonkey.com > Sports > “अगले मैच में हाथ बांध दूंगा…लगातार 2 मैचों में हिट विकेट हुए साई सुदर्शन तो फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, फाइनल से पहले दी चेतावनी
शुभमन गिल (Shubman Gill) की गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने कल इतिहास रच दिया. 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल (IPL 2026 Final) में अपनी जगह पक्की कर ली है. गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुँचाने में कप्तान शुभमन गिल की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही.
“अगले मैच में हाथ बांध दूंगा…लगातार 2 मैचों में हिट विकेट हुए साई सुदर्शन तो फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, फाइनल से पहले दी चेतावनी
शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 53 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. शुभमन गिल ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और 3 छक्के जड़े. गुजरात टाइटंस के दोनों ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के बीच 167 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान साई सुदर्शन 32 गेंदों में 58 रन बनाकर हिट विकेट आउट हुए, जो कप्तान शुभमन गिल को पसंद नही आया.
Shubman Gill ने साई सुदर्शन को चेताया
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से पहले लगातार 2 बार हिट विकेट हुए साई सुदर्शन को चेताते हुए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि अब उसके हाथ बांधने होंगे.
शुभमन गिल ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर देखा है, लेकिन आज से पहले ऐसा नही देखा कि कोई लगातार 2 मैचों में हिट विकेट हुआ हो. शुभमन गिल ने साई सुदर्शन को लेकर कहा कि
“मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी ऐसा कुछ देखा है. किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा होगा, दो मैच, लगातार एक के बाद एक. जिस तरह से वह आउट हुए. मैंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था, जिसमें वह अपने हाथ पर टेप लगा रहे थे. मुझे लगता है कि अगले मैच में मुझे भी वैसा ही करना पड़ेगा.”
Khabar Monkey
शुभमन गिल ने कहा साई सुदर्शन के साथ है अच्छा कम्युनिकेशन
शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इसके साथ ही साई सुदर्शन की तारीफ़ की और कहा कि
“हम दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से कॉम्प्लिमेंट करते हैं. दोनों एक-दूसरे के खेल को बहुत अच्छे से समझते हैं और जब बैटिंग कर रहे होते हैं, तो हमारा कम्युनिकेशन बहुत अच्छा होता है. हम जानते हैं कि दोनों से किसी एक को किसी एक बॉलर को टारगेट करना है और मुझे लगता है कि यह तय करने में हम दोनों बहुत अच्छे हैं कि कौन किस बॉलर को टारगेट करेगा.”