मुंबई में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) एक बार फिर महंगी हो गई है. CNG के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे मुंबई और आसपास के इलाकों में अब CNG इस्तेमाल करने वालों को शनिवार (30 मई) से ज्यादा कीमत चुकानी होगी. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG की खुदरा बिक्री कीमत में 2 प्रति किलोग्राम बढ़ोतरी की है. वहीं घरेलू पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) की कीमत में 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की बढ़ोतरी की है.नई दरें 29-30 मई की आधी रात से लागू हो गई हैं.

इस बदलाव के बाद, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और आस-पास के इलाकों में CNG की कीमत 84 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाएगी. वहीं घरेलू PNG की कीमत 52 प्रति SCM होगी. MGL ने बताया कि यह बढ़ोतरी गैस खरीदने की लागत में अचानक हुई तेज़ी की वजह से करनी पड़ी है.
Khabar Monkey
इस बढ़ोतरी का असर मुंबई के करीब 12 लाख CNG वाहनों पर पड़ेगा, जिनमें करीब 2.80 लाख ऑटो रिक्शा शामिल हैं. इसके साथ ही 31 लाख घरों पर भी असर पड़ेगा, जिनके घर PNG कनेक्शन है. कीमत बढ़ने से दैनिक यात्रियों का एक बड़ा वर्ग प्रभावित होगा, क्योंकि ऑटो रिक्शा, टैक्सी और बसें अभी भी ईंधन पर काफी हद तक निर्भर हैं.





