बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के लिए काफी चर्चा में है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म और भगवान राम के किरदार ने उन पर क्या असर डाला है इस बारे में एक्टर ने बात की। उन्होंने बताया कि कैसे पिता बनने और इस किरदार को निभाने के बाद उनका जिंदगी के प्रति नजरिया बदला। साथ ही एक्टर ने अपनी बुरी आदतों में आए बदलावों पर भी बात की। चलिए बताते है रणबीर ने क्या कुछ कहा

के फैंस इस समय उनकी फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे है। एक्टर ने हाल ही में टॉप मैगजीन के साथ बात करते हुए अपने रोल और उसकी वजह से उनके जीवन में आए बदलावों पर बात की। उनका मानना है कि इस फिल्म ने उन पर निजी और भावनात्मक तरीके से असर डाला है। जिंदगी को देखने का अलग नजरिया दिया है और एक बेहतर पिता बनने में भी मदद की है।
उनका कहना था कि शुरुआत में उन्हें इस बात को लेकर काफी शक था कि क्या वे इतने प्रतिष्ठित किरदार के साथ न्याय कर पाएंगे या नहीं। उन्हें लगता था कि शायद वे इस किरदार के काबिल नहीं हैं। लेकिन धीरे-धीरे यही डर इस प्रोजेक्ट के प्रति प्यार, सम्मान में बदल गया।
Khabar Monkey
–
राम के किरदार ने बुरा आदतें और सोच बदल दी
रणबीर कपूर ने कहा, ‘मुझे शुरुआत में यह नहीं लगा था कि यह मेरे करियर को नई पहचान देने वाला कदम होगा, लेकिन यह जरूर मेरी जिंदगी बदल देने वाला अनुभव साबित हुआ है। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव आए है। मेरी कई बुरी आदतें बदल गईं, मेरी सोच बदल गई। जिंदगी, नुकसान और धर्म को देखने का मेरा नजरिया पूरी तरह बदल गया। और सच कहूं तो, शायद मुझे अपनी जिंदगी में इसी बदलाव की सबसे ज्यादा जरूरत थी।’
रामायण में काम करना आशीर्वाद से कम नहीं
अपनी बात को पूरा करते हुए रणबीर कहते है कि ‘यह मेरी जिंदगी का बेहद खूबसूरत संयोग था। राहा ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया और रामायण ने मुझे राहा के लिए और बेहतर बनने की सीख दी। ऐसा लगा जैसे हर चीज किसी न किसी तरह एक-दूसरे से जुड़ी हुई थी। जैसा कि मैंने कहा, मैं सही समय पर सही जगह पर था, जब हमारी संस्कृति, हमारी आस्था और हमारे इतिहास पर इतनी भव्य और सच्चाई के साथ फिल्म बनाई जा रही थी। यह मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है और मैं जिंदगी भर इसके लिए आभारी रहूंगा।’
–
नितेश तिवारी की रामायण कब होगी रिलीज
4000 करोड़ रुपये के बजट में बनने वाली फिल्म ‘रामायण’ को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे है जबकि एक्टर यश और नमित मल्होत्रा इस फिल्म के निर्माता है। बता दें कि ‘केजीएफ’ स्टार यश इस फिल्म में अभिनय भी कर रहे है। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग साल 2026 दीवाली पर रिलीज होगा और दूसरा भाग साल 2027 दीवाली पर रिलीज किया जाएगा। राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर सीता के किरदार में एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी।





