Viral

उत्तर प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

UP Rain Alert: मौसम विभाग ने शुक्रवार को दो दिनों के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में आंधी और भारी वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही कुछ अलग-थलग इलाकों में तेज हवा, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और गरज चमक के साथ बौछार होने की चेतावनी भी जारी की है।

उत्तर प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र की ओर जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, 29 और 30 मई को पश्चिमी और पूर्वी, दोनों ही उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भारी संभावना है।

कई जिलों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ने कहा कि शुक्रवार को कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, इस दौरान हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटा और झोंके साथ 100 किमी प्रति घंटा तक हो सकता है।

कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

आगे यह भी कहा कि 29 मई को राज्यभर में कुछ अलग-अलग जगहों पर और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। मौसम खराब होने के कारण यूपी के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सहारनपुर में, शुक्रवार तड़के भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं, भारी बारिश और आंधी-तूफान ने लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत 20 जिलों में तांडव मचाया।

लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन की छत गिर गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। साथ कई कई जिलों में पेड़ और होर्डिंग्स भी गिर गए हैं। हालांकि बारिश के कारण कई जिलों में गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

सीतापुर, झांसी और बदांयू में ओले गिरे, जबकि संभल, बिजनौर, चित्रकूट, आगरा और मथुरा में बारिश के लोगों को गर्मी से राहत मिली।

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में तेज हवा चलने का अनुमान

मौसम विभाग ने 30 मई के लिए पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने का अनुमान लगाया है, जिनकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुँच सकती है।

आगे बताया कि 31 मई को भी राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएँ चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इन जिलों में आंधी का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, भदोही, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, शामली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, मुजफ्फरनगर, कासगंज, एटा, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में ओला गिरने की संभावना

अभी भी राज्य के कई हिस्सों में ओले गिरने की संभावना है, जिसमें विशेषकर बाँदा, वाराणसी, गोंडा, श्रावस्ती, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों शामिल हैं।

Khabar Monkey

इसके अलावा, प्रदेश के करीबन सभी जिलों (जैसे- गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या आदि) में बिजली गिरने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी है।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आगे बताया कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 1 जून से धीरे-धीरे बारिश कम होने की संभावना है और 3 तथा 4 जून को पूरे प्रदेश में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। साथ ही जून-जुलाई में 10 फीसदी बारिश कम होने का भी अनुमान है।

इस मॉनसून भारत में 90% बारिश के आसार, IMD ने बदला अनुमान… कई राज्यों में गर्मी से राहत की उम्मीद

देश में भीषण गर्मी के बीच मॉनसून को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग (IMD) ने अपने नए अनुमान में कहा है कि इस साल भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान लंबी अवधि की औसत बारिश (LPA) का करीब 90 फीसदी बारिश हो सकती है। यानी इस बार मॉनसून सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए

Leave a Reply