वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन ठोकने वाले इस युवा बल्लेबाज की तारीफ खुद क्रिस गेल ने की और उन्हें “नई सिक्स मशीन” तक बता दिया।

Chris Gayle on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा तूफान मचाया, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 साल के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 12 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वैभव की इस विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिने जाने वाले क्रिस गेल भी उनके फैन बन गए हैं।
क्रिस गेल ने मैच खत्म होने के बाद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर वैभव सूर्यवंशी की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों पर ‘UNIVERSAL BABY BOSS’ लिखा हुआ था। वैभव की बल्लेबाजी से प्रभावित होकर गेल ने लिखा, “वैभव कितना असाधारण और अद्भुत खिलाड़ी है। युवा खिलाड़ी, बेहतरीन मनोरंजन! न्यू सिक्स मशीन!” क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी का किसी युवा भारतीय बल्लेबाज को “नई सिक्स मशीन” कहना अपने आप में बहुत बड़ी बात मानी जा रही है।
क्रिस गेल ने दिया बड़ा बयान
क्रिस गेल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के कई बड़े रिकॉर्ड दिखाई दिए। उन्होंने इस सीजन 680 रन बनाकर किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा वे आईपीएल इतिहास में 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 600+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वहीं इस एलिमिनेटर मुकाबले में 12 छक्के लगाकर उन्होंने प्लेऑफ मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
CHRIS GAYLE PRAISES VAIBHAV SOORYAVANSHI #chrisgayle #vaibhavsuryavanshi #srhvsrr #universeboss #ipl2026 pic.twitter.com/ZQcgXfQOgP
— Sports Yaari (@YaariSports) May 28, 2026
Khabar Monkey
वैभव ने तोड़ा गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इस मुकाबले में 12 छक्के जड़ते ही क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। गेल ने आईपीएल 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे, लेकिन अब वैभव इस सीजन में 65 छक्कों के साथ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं, वे एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं।
एलिमिनेटर में Vaibhav Sooryavanshi ने मचाई तबाही
मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया और सिर्फ 29 गेंदों में 334.48 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बना डाले। हालांकि वह क्रिस गेल के सबसे तेज आईपीएल शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए, लेकिन अपनी इस पारी से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।





