HealthViral

प्याज से 10 मिनट में बनाएं ये 3 सब्जियां, शेफ पंकज भदौरिया ने दी रेसिपी

प्याज से 10 मिनट में बनाएं ये 3 सब्जियां, शेफ पंकज भदौरिया ने दी रेसिपी

ब्रेस्ट कैंसर के चलते शेफ पंकज भदौरिया सुर्खियों में हैं. उन्होंने इससे जुड़ी अपडेट भी साझा की है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी कमाल की स्वादिष्ट रेसिपी भी शेयर करती रहती हैं. भरी गर्मी में अगर किचन में घंटो खड़े होने का मन नहीं करता है तो आप उनकी बताई गई प्याज से बनने वाली तीन सब्जियों की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. ये तीनों ही सब्जियां महज 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती हैं. इन सब्जियों को लंच में ट्राई करना बेस्ट आइडिया रहेगा.

प्याज से 10 मिनट में बनाएं ये 3 सब्जियां, शेफ पंकज भदौरिया ने दी रेसिपी
प्याज से 10 मिनट में बनाएं ये 3 सब्जियां, शेफ पंकज भदौरिया ने दी रेसिपी

शेफ पंकज भदौरिया ने प्याज से बनने वाली तीन शेयर की हैं. पहली है दही-प्याज की सब्जी जो कूलिंग इफेक्ट देगी. दूसरी है मलाई प्याज की सब्जी…इसका क्रीमी टेक्सचर कमाल का लगता है. तीसरी है बेसन-प्याज की सूखी सब्जी. इसका सौंधा-सौंधा स्वाद आपको काफी पसंद आएगा.

दही प्याज की सब्जी

4-5 प्याज को पतला-पतला लंबाई में काट लें. इसी तरह से थोड़ी सी हरी मिर्च स्वाद के मुताबिक लें और बारीक काट लें. इसी के साथ अदरक भी छोटे टुकड़ों में काट लें. अब पैन को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल डालें. गर्म तेल में जीरा डालें. जैसे ही जीरा सिजल कर जाए तो इसमें कटी हुई अदरक और हरी मिर्च डालें. जब ये चटख जाए तो कटे हुए प्याज भी एड कर दें. इसमें एड करें थोड़ा सा नमक. प्याज को गोल्डन होने तक भुनने दें. तब तक दही को अच्छी तरह से फेंट लें. प्याज में लाल मिर्च, धनिया पाउडर जैसे मसाले डालें. अब गैस को बंद करके इसमें दही एड करें. इसको लगातार तब तक चलाएं जब तक कि ये बिल्कुल सही तरह से न मिल जाए. अब गैस ऑन करें और धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं. बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालें. बस तैयार है दही-प्याज की सब्जी.

Khabar Monkey

Image:chandni_foodcorner/insta/masterchefpankajbhadouria

मलाई प्याज की सब्जी

शेफ पंकज भदौरिया ने दूसरी सब्जी बताई है मलाई प्याज की. इसे बनाने के लिए छोटे-छोटे प्याज लें. दोनों तरफ से काटकर इसे छील लें, लेकिन साबुत ही रखें. बस इसमें क्रॉस कट लगाने हैं. कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें प्याज डालकर 3-4 मिनट के लिए हाई फ्लेम पर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. अब हरी मिर्च और बारीक कटी अदरक डालें. इसमें नमक भी एड कर दें, जिससे प्याज जल्दी पक जाएगा. इसमें हल्दी, कश्मीरी मिर्च पाउडर, डालें और 10 सेकंड के लिए मसाले भून लें. अब इसमें आधा कप पानी डालें. इसे 2-3 मिनट के लिए तेज आंच पर पकाएं और फिर इसमें 1 कप मलाई एड करें. अब 1 से डेढ़ मिनट तक पका लें. तैयार है मलाई-प्याज की क्रीमी सब्जी. इसमें टमाटर, नींबू जैसी कोई खट्टी चीज न डालें नहीं तो मलाई फटने का डर रहता है. सबसे लास्ट में गैस ऑफ करके आप इसमें अमचूर पाउडर डाल सकते हैं. धनिया पत्ती से गार्निश करें.

प्याज-बेसन की सूखी सब्जी

4 मीडियम साइज के प्याज को छोटे टुकड़ों में थोड़ा मोटा-मोटा काट लें. अब पैन में 3 चम्मच तेल गर्म करें और इसमें आधा चम्मच जीरा, इतनी ही सौंफ और 1 चम्मच कुटा हुआ सूखा धनिया डालें. इसमें बारीक कटी अदरक और हरी मिर्च डालें. इसी के साथ प्याज भी डाल दें. अब बाउल में 1 कप बेसन निकाल लें. इसमें थोड़ा नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा तेल मिलाएं. इस बेसन में अब पानी का एक छींटा देना है. इसे फिर से हाथों से मिला लें. इससे इसका टेक्सचर ब्रेड क्रम्ब जैसा हो जाएगा. अब इसे भुने हुए प्याज में एड कर दें. इसे 3-4 मिनट के लिए लगातार चलाते हुए भून लेना है. बेसन जब पक जाए और इसमें सौंधी खुशबू आने लगे तो इसमें थोड़ा सा और नमक, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा अमचूर और कसूरी मेथी डाल दें. सारी चीजों को अच्छी रह से मिला लें. धनिया पत्ती और गरम मसाला एड करें. ये सब्जी पराठे, पूरी, रोटी के साथ कमाल की लगती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply