उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से शुक्रवार को बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले में एक पुल निर्माण के दौरान दर्दनाक घटना घटी है। जानकारी के अनुसार, तेज आंधी तूफान के कारण सटरिंग के साथ स्लैब और पुल की कोठी गिर गई। ऐसे में नीचे काम कर रहे 5 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में अन्य कई लोगों की नीचे दबकर मरने की आशंका जताई जा रही है। ये पूरी घटना कुरारा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन कंडौर मोराकांदर पुल की बताई जा रही है।
Khabar Monkey

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हमीरपुर में पुल हादसे की घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीम पुल का मलबा हटाने में जुटी हुई है। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है।घटनास्थल पर एसडीएम सीओ सहित कई थानों की फोर्स मौजूद है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी के प्रतीक्षा की जा रही है… (रिपोर्ट: पंकज द्विवेदी)












