EntertainmentViral

इस बच्चे के आगे फीके पड़े शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और विजय, बना इंडिया का सबसे पॉपुलर स्टार

बॉलीवुड की सुपरस्टार्स हो या साउथ सिनेमा के कलाकार, इस छोटे बच्चे ने अपनी सिर्फ एक फिल्म से बड़े बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। यह एक नया चेहरा अचानक इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। हैरानी की बात यह है कि इस यंग एक्टर की अभी सिर्फ एक ही फिल्म रिलीज हुई है और आईएमडीबी की लेटेस्ट रैंकिंग के मुताबिक ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट, विजय, शाहरुख खान समेत कई सुपरस्टार्स को पछाड़कर ये यंग कलाकार आगे निकल गया है।

इस बच्चे के आगे फीके पड़े शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और विजय, बना इंडिया का सबसे पॉपुलर स्टार
इस बच्चे के आगे फीके पड़े शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और विजय, बना इंडिया का सबसे पॉपुलर स्टार

आईएमडीबी की मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटी लिस्ट

आईएमडीबी यानी कि इंटरनेट मूवी डेटावेस हर हफ्ते मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी करता है। इस हफ्ते की मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटी लिस्ट में कर्तव्य फेम युधवीर बड़े बड़े कलाकारों को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर आ गए। फिल्म कर्तव्य में सैफ जिस बच्चे की जान बचाने में लगे होते है यह कलाकार वही है, जिसका नाम है युधवीर अहलावत। आईएमडीबी हर हफ्ते दुनियाभर के 25 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के प्रोफाइल विजिट के आधार पर एक लिस्ट बनाता है, जिस लिस्ट में इस हफ्ते युधवीर ने बाजी मारी है।

Khabar Monkey

उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिल स्टार विजय को पीछे छोड़ा। साथ ही ऐश्वर्या राय, जूनियर एनटीआर और शाहरुख खान जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई।

कौन है युधवीर अहलावत

सैफ अली खान के साथ दिखाई दिए यंग एक्टर युधवीर अहलावत ने फिल्म कर्तव्य में एक 14 साल के लड़के का किरदार निभाया था। यह फिल्म 15 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्हें एक हत्या करने के लिए मजबूर किया जाता है और पुलिस अधिकारी बने सैफ अली खान उन्हें बचाने की कोशिश करते है। फिल्म में उनके काम की तारीफ हुई थी जिसकी वजह से लोग उन्हें सर्च करने लगे और उनके प्रोफइल विजिट्स बढ़ने लगे।

बता दें कि युधवीर हरियाणा से ताल्लुक रखते है और एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने साल 2019 में कदम रखा था। फिल्म सांड की आंख में वह पहली बार नजर आए थे। इसके बाद वह फिल्म लव हॉस्टल और वैब सीरीज को-एड में दिखाई दिए थे।

आईएमडीबी की लिस्ट शाहरुख खान कौन से नंबर पर

आईएमडीबी की लिस्ट में युधवीर ने जिन एक्टर्स को पीछे छोड़ा उनमें से एक ऐश्वर्या राय बच्चन भी है जिन्होंने हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरा था। साथ ही तमिलनाडु के सीएम बने एक्टर विजय भी लिस्ट में शामिल है। जूनियर एनटीआर इस लिस्ट में 24वें नंबर पर रहे और शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने टॉप 30 में भी अपनी जगह नहीं बनाई। कमाल बात रही कि इस लिस्ट के दूसरे नंबर पर भी बॉलीवुड का कोई बड़ा सेलेब्रिटी नही है बल्कि अंबरीश वर्मा रहे जो ओटीटी की दुनिया में जाने जाते है। हाल ही में उन्हें सपने वर्सेस एव्रीवन के सीजन 2 में देखा गया था।

फिल्म कर्तव्य में उनका किरदार भले ही कम समय का था लेकिन दमदार था। लोगों को काफी पसंद आया था। इस लिस्ट के सामने आने के बाद फैंस इस पर भी अपने रिएक्शन दे रहे है। सैफ के साथ फिल्म के बाद अब युधवीर का करियर एक अलग रुख पकड़ता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply