पैट कमिंस (Pat Cummins) की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद का सफर कल रात राजस्थान से मिली शिकस्त के बाद आईपीएल 2026 से खत्म हो गया है. पैट कमिंस की टीम को राजस्थान रॉयल्स की टीम न 47 रनों से हराया. सनराइजर्स हैदराबाद को हराने में 15 साल के युवा भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही.
IPL 2026 से बाहर होने के बाद भड़के पैट कमिंस, बताया उस 1 खिलाड़ी का नाम जिसकी वजह से SRH को मिली शर्मनाक हार
वैभव ने 29 गेंदों में 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके चलते हैदराबाद को 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 47 रन से हार मिली. आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद पैट कमिंस (Pat Cummins) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Pat Cummins ने इन्हें माना SRH की हार का जिम्मेदार
पैट कमिंस (Pat Cummins) की सनराइजर्स हैदराबाद को हराने में सबसे बड़ी भूमिका वैभव सूर्यवंशी ने निभाई. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली. पैट कमिंस ने आईपीएल 2026 में मिली शिकस्त के बाद कहा कि
Khabar Monkey
“उसने बहुत ही शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और यह बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन विकेट था. दूसरी पारी के आखिर तक भी इसमें रन थे. बाकी हमारी टीम ने अच्छा प्रयास किया, लेकिन इस मैच में जल्दी विकेट खो देने से हम कहीं न कहीं पीछे रह गए. हमारी टीम युवा है और इसकी कप्तानी करने का अनुभव शानदार रहा. हम टॉप-2 में आने से बस थोड़ा सा दूर रह गए, इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहा जा सकता.”
सबसे तेज शतक लगाने से चूके वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सिर्फ़ 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 97 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का था, उनकी इस पारी की बदौलत ही उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 47 रनों से हराने में सफल रही. हालांकि सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड से चुकने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि
“मुझे आउट होने के बाद ही पता चला. उस समय मेरा पूरा ध्यान इस बात पर था कि मैं टीम के लिए जितना हो सके उतना योगदान दूं, क्योंकि शतक तो बनते ही रहेंगे, लेकिन अभी मेरा ध्यान इस बात पर है कि हम ट्रॉफी कैसे जीतें.”