बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आज अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। दोनों की जोड़ी को इंडस्ट्री की सबसे मजबूत जोड़ियों में से एक माना जाता है। हालांकि, एक दौर ऐसा भी था जब बॉबी देओल का नाम अभिनेत्री पूजा भट्ट के साथ खूब चर्चा में रहा था।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने अपने और बॉबी देओल के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। विक्की लालवानी संग बातचीत में उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब थे और उनके बीच प्यार का रिश्ता था।
पूजा ने बॉबी को अपनी जिंदगी का जादुई हिस्सा बताते हुए कहा कि उनके साथ बिताया गया समय बेहद खास था। पूजा से पूछा गया कि उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी’ में मुख्य भूमिका क्यों ठुकरा दी। इस पर उन्होंने बताया कि अपनी पहली फिल्म ‘डैडी’ के बाद, वह फिल्मी करियर को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक नहीं थीं, और उस समय उनके बॉयफ्रेंड भी उनके फिल्मी करियर को लेकर ज्यादा सपोर्टिव नहीं थे।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बॉयफ्रेंड बॉबी देओल थे, तो पूजा ने बताया कि उनकी मुलाकात बॉबी से काफी बाद में हुई। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे एक-दूसरे से प्यार करते थे, तो उन्होंने स्वीकार किया, “बिल्कुल। भला क्यों प्यार नहीं होगा?”
ब्रेकअप पर बात करते हुए पूजा ने कहा कि समय के साथ दोनों की जिंदगी की दिशा बदल गई। हालांकि उन्होंने अलग होने की असली वजह बताने से इनकार कर दिया। पूजा ने कहा, “आज बैठकर यह बताना सही नहीं होगा कि हमारा रिश्ता क्यों खत्म हुआ। वह अब शादीशुदा हैं, उनके बड़े बच्चे हैं और करियर भी शानदार चल रहा है।”
Khabar Monkey
उन्होंने ‘एनिमल’ में बॉबी की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म में उन्हें बॉबी सबसे ज्यादा पसंद आए। पूजा ने कहा कि वह बॉबी की सफलता से बेहद खुश हैं और पुराने रिश्तों की गरिमा बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।





