BusinessViral

Zydus Life Buyback: जाइडस लाइफ के निवेशकों की लगी लॉटरी, अब कंपनी ऊंचे दाम पर खरीदेगी आपके शेयर

अगर आपके पास फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) ने अपने शेयर बायबैक प्रोग्राम को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. जाइडस लाइफ की बायबैक कमेटी ने प्रति शेयर खरीदे जाने वाले दाम को बढ़ा दिया है. अब कंपनी अपने निवेशकों से ₹1150 के बजाय ₹1260 प्रति शेयर के भारी-भरकम भाव पर शेयर वापस खरीदेगी. बुधवार, 27 मई को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस फैसले की जानकारी दी. यह नया तय दाम बुधवार के क्लोजिंग प्राइस से करीब 16 फीसदी के प्रीमियम यानी फायदे पर है.

Zydus Life Buyback: जाइडस लाइफ के निवेशकों की लगी लॉटरी, अब कंपनी ऊंचे दाम पर खरीदेगी आपके शेयर
Zydus Life Buyback: जाइडस लाइफ के निवेशकों की लगी लॉटरी, अब कंपनी ऊंचे दाम पर खरीदेगी आपके शेयर

कीमत बढ़ी लेकिन शेयरों की संख्या में कटौती

कंपनी की बायबैक कमेटी ने 27 मई को हुई बैठक में कीमत बढ़ाने की मंजूरी तो दे दी, लेकिन इसके साथ ही एक दूसरा रणनीतिक बदलाव भी किया है. अब कंपनी बाजार से पहले के मुकाबले कम संख्या में शेयर खरीदेगी. पहले जहां 95.65 लाख शेयरों को बायबैक करने की योजना थी, उसे अब घटाकर 87.30 लाख शेयर कर दिया गया है. यह संख्या कंपनी के पेड-अप शेयर कैपिटल का 90.87% हिस्सा है.

हालांकि, निवेशकों को शेयरों की संख्या घटने से परेशान होने की जरूरत नहीं है. कंपनी के इस कदम से कुल बायबैक के बजट पर कोई असर नहीं पड़ा है. कंपनी टेंडर ऑफर रूट के जरिए कुल ₹1100 करोड़ का ही बायबैक कर रही है. यानी कुल रकम उतनी ही रहेगी, बस प्रति शेयर मिलने वाले पैसे बढ़ जाएंगे. इस पूरे प्रोग्राम में कंपनी के प्रमोटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं.

Khabar Monkey

ये है रिकॉर्ड डेट की तारीख

अगर आप भी इस बायबैक का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक खास तारीख को डायरी में नोट करना जरूरी है. कंपनी ने इस बायबैक प्रोग्राम की पात्रता तय करने के लिए 29 मई की तारीख को ‘रिकॉर्ड डेट’ फिक्स किया है. इसका सीधा मतलब यह है कि जिन निवेशकों के डीमैट खाते में 29 मई तक जाइडस लाइफ के शेयर मौजूद रहेंगे, केवल वही इस बढ़े हुए दाम का लाभ उठाने के हकदार होंगे. बुधवार को बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 0.65% की मामूली बढ़त के साथ ₹1085.95 के स्तर पर बंद हुआ था. इस बंद भाव के मुकाबले अब मिलने वाला ₹1260 का नया बायबैक प्राइस निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक नजर आ रहा है.

निचले स्तर से भारी रिकवरी

इस शेयर के उतार-चढ़ाव की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. महज कुछ महीने पहले, 2 मार्च 2026 को बीएसई पर यह शेयर ₹835.85 के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जो कि इसके शेयरों के लिए एक साल का सबसे निचला स्तर (52-वीक लो) था. लेकिन वहां से इस शेयर ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि हर कोई देखता रह गया. अपने निचले स्तर से यह शेयर सिर्फ दो महीने के भीतर करीब 30.88% उछल गया. इस शानदार तेजी की बदौलत 20 मई को यह ₹1,093.95 के स्तर पर पहुंच गया, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का सबसे रिकॉर्ड हाई लेवल है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply