लखनऊ: राजधानी के जानकीपुरम इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बिजली चोरी की जांच करने गई पावर कॉरपोरेशन की टीम पर स्थानीय दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Khabar Monkey

लखनऊ
जानकीपुरम में बिजली विभाग टीम पर हमला
बिजली चोरी की जांच करने गई थी टीम
हमलावरों ने टीम को दौड़ाकर पीटा
जेई पर छोड़ा गया पालतू कुत्ता
कुत्ते के हमले में जेई गंभीर घायल
हमले में कुल 5 बिजली कर्मी घायल
जेई अशोक कुमार ने पुलिस से की शिकायत
घटना का वीडियो सोशल… pic.twitter.com/JevlmdGj0U
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 28, 2026
मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान आरोपियों ने टीम का विरोध करते हुए उन पर हमला बोल दिया। हद तो तब हो गई जब हमलावरों ने जांच टीम का नेतृत्व कर रहे जूनियर इंजीनियर (जेई) अशोक कुमार पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के इस हिंसक हमले में जेई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इस बर्बर मारपीट और हमले में जेई समेत कुल 5 बिजली कर्मी घायल हुए हैं। घटना के बाद पीड़ित जेई अशोक कुमार ने स्थानीय थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकीपुरम में बिजली विभाग टीम पर हमला




