HealthViral

Cotton Vs Linen: लिनन या कॉटन…गर्मी में किस फैब्रिक के कपड़े पहनना है बेहतर? जानें

Cotton Vs Linen: गर्मियों का मौसम शुरु हो गया है. इस मौसम में सिर्फ खानपान ही नहीं बल्कि क्या पहन रहे हैं इसका भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. इस मौसम में हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. क्योंकि तेज धूप, उमस और गर्मी की वजह से शरीर और ज्यादा गर्म हो जाता है. ऐसे में अगर कपड़े भी भारी और हैवी पहने जाएं तो दिक्कत हो सकती है. यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग कॉटन और लिनन फैब्रिक के कपड़े पहनना पसंद करते हैं.

Khabar Monkey

Cotton Vs Linen: लिनन या कॉटन…गर्मी में किस फैब्रिक के कपड़े पहनना है बेहतर? जानें
Cotton Vs Linen: लिनन या कॉटन…गर्मी में किस फैब्रिक के कपड़े पहनना है बेहतर? जानें

ये दोनों ही फैब्रिक हल्के और आरामदायक होते हैं और गर्मियों में आपको एक कंफर्टेबल लुक देते हैं. लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि दोनों में अंतर क्या है और गर्मी के लिए किसे चुनना बेहतर है? अगर आप भी दुविधा में हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको दोनों के बीच अंतर बताएंगे. साथ ही जानेंगे गर्मी के लिए कौन सा फ्रैबिक ज्यादा बेहतर है.

कॉटन कपड़े की क्या है खासियत

कॉटन फैब्रिक काफी सॉफ्ट और कंफर्टेबल होता है. इसकी सबसे खास बात ये है कि गर्मी में आने वाले पसीने को आसानी सो सोख लेता है. वहीं, ये सिर्फ आपको आरामदायक लुक देता है. बल्कि शरीर को भी ठंडा रखने में मदद करता है. आप इसे लंबे समय तक आराम से पहन सकते हैं. कॉटन फैब्रिक को कपास के पौधे से निकाले रेशों से बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए 4 स्टेप फॉलो करने पड़ते हैं, जिसमें कपास की तुड़ाई (Harvesting), ओटाई (Ginning), कताई (Spinning), और बुनाई (Weaving) होती है और इसके बाद कपड़े को रंगा और तैयार किया जाता है.

लिनन फैब्रिक की खासियत

लिनन फैब्रिक हल्का, हवा पार होने वाला और जल्दी सूखने वाला होता है. ये फैब्रिक भी शरीर को आरामदायक फील देता है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. इसकी सबसे खास बात ये है कि पसीने के बावजूद फ्रेश महसूस कराता है. लिनन का टेक्सचर थोड़ा रफ जरूर होता है, लेकिन यह काफी स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देता है. इसे बनाने के लिए अलसी के पौधे (Flax plant) के तने से रेशों को निकाला जाता है.

गर्मी के लिए कॉटन और लिनन में क्या है ज्यादा बेस्ट

गर्मियों के लिए कॉटन और लिनन दोनों ही अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं, लेकिन जरूरत के हिसाब से इनका चुनाव किया जा सकता है. अगर आप रोजाना आरामदायक और मुलायम कपड़े चाहते हैं, तो कॉटन बेहतर हो सकता है. वहीं ज्यादा गर्मी और उमस वाले मौसम में लिनन ज्यादा ठंडक और एयरफ्लो देने के कारण अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply