बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लिए काफी चर्चाओं में है। 1999 की फिल्म ‘बीवी नंबर वन’ के गाने चुनरी चुनरी का रिमेक वर्जन इस फिल्म में डाला गया है। हाल ही में यह गाना रिलीज हुआ और फैंस समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स के भी इस पर रिएक्शन देखने मिले।
Khabar Monkey

जहां कुछ लोगों ने इस गाने की तारीफ की तो वहीं काफी लोगों ने इसकी तुलना से की, जिस वजह से वरुण को जमकर ट्रोल किया। अब उनके सपोर्ट में बॉलीवुड सिंगर अनु मलिक आए है और चुनरी चुनरी के रिमेक वर्जन पर रिएक्शन दिया है।
–
अनु मलिक ने किया वरुण धवन को सपोर्ट
सिंगर अनु मलिक ने चुनरी चुनरी गाने के बढ़ते विवाद के बीच अपने इंस्टा पर एक वीडियो साझा किया। सिंगर ने यह गाना गुनगुनाते हुए कहा, ‘मुझे बहुत खुशी हुई जब मैंने यह गाना वरुण धवन के चेहरे पर देखा। पहले सलमान का चेहरे पर देखा था। सलमान इस गाने को अलग लेवल पर ले गए थे। यह गाना पहले भी हिट था और जब अब नए वर्जन में वरुण पर फिल्माया गया है तो अब भी हिट है। मैं यह गाना सुनकर खुशी से कूद रहा था। क्या शानदार डांस किया है।’
‘रमेश जी, कुमार जी, आपने एक बार फिर इतिहास रच दिया है मेरे गाने चुनरी चनरी के रिमेक वर्जन से। यह पहले भी सुपरहिट था, अब भी है और आगे भी रहेगा। मैं इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’
अपनी बात पूरी करते हुए सिंगर ने वरुण की तारीफ की और कहा- तू क्या नाचा है यार। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का काफी इंतजार है। साथ ही उन्होंने डेविड धवन की भी तारीफ की और कहा मैंने उनके साथ इतना काम किया है, मुझे यकीन है कि फिल्म शानदार होगी।
–
चुनरी-चुनरी गाने पर फैंस की प्रतिक्रिया
बता दें कि सलमान खान के इस आइकॉनिक गाने के रिमेक वर्जन से फैंस कुछ खास खुश नजर नहीं आए। कुछ ने यह तक कहा कि ‘इतने अच्छे गाने को खराब कर दिया’। एक ने कहा कि ‘सलमान खान अपने गानों के साथ ऐसा क्यों होने देते है।’
वाशु भगनानी ने लगाए आरोप
इस फिल्म के गानों से जुड़ें विवाद यहां खत्म नहीं हुए। मशहूर निर्माता वाशु भगनानी ने यह आरोप लगाया था कि उनके गानों और कंटेट को बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल किया गया है। बात में निर्माता रमेश तौरानी ने इस बात पर अपना रिएक्शन भी दिया था। रमेश तौरानी के रिएक्शन को जानने के लिए





