बिना खोया-मावा के भी बिल्कुल हलवाई जैसे गुलाब जामुन बना सकते हैं। सॉफ्ट और रसदार काले रसगुल्ले आप मिल्क पाउडर से बना सकते हैं। घर में मावा नहीं तो आप मिल्क पाउडर वाली रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यहां इसकी रेसिपी शेयर की गई हैं, जो आपके काम आ सकती हैं। इस विधि में आपको तैयार खोया की जरूरत नहीं पडे़गी। गुलाब जामुन सबसे पुराने और सबसे लोकप्रिय भारतीय डेसर्ट में से एक है।

बिना मावा के मिल्क पाउडर से बनाएं सॉफ्ट गुलाब जामुन
अगर घर में मावा नहीं है और मीठा खाने का मन कर रहा है, तो मिल्क पाउडर से भी बेहद मुलायम और स्वादिष्ट गुलाब जामुन बनाए जा सकते हैं। सही तरीका अपनाने पर ये अंदर से स्पंजी और रस से भरे बनते हैं। यहां जानिए आसान रेसिपी और वो जरूरी बातें, जिनका ध्यान रखने से गुलाब जामुन फटेंगे नहीं और बिल्कुल बाजार जैसे बनेंगे।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
गुलाब जामुन के लिए
1 कप मिल्क पाउडर
¼ कप मैदा
½ चम्मच बेकिंग सोडा
2 बड़े चम्मच घी
3-4 बड़े चम्मच दूध
तलने के लिए घी या तेल
चाशनी के लिए
1½ कप चीनी
2 कप पानी
3-4 इलायची
कुछ केसर के धागे (वैकल्पिक)
½ चम्मच गुलाब जल
गुलाब जामुन बनाने का तरीका
सबसे पहले करें चाशनी की तैयारी
एक पैन में पानी और चीनी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। इसमें इलायची और केसर डाल दें। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए और हल्की चिपचिपी चाशनी बन जाए, तब गैस बंद कर दें। आखिर में गुलाब जल मिला दें। इस बात का ध्यान रखें कि चाशनी बहुत ज्यादा गाढ़ी नहीं होनी चाहिए। वरना गुलाब जामुन अंदर तक रस नहीं सोख पाएंगे।
गुलाब जामुन के लिए बनाएं परफेक्ट डो
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मिल्क पाउडर लें। उसमें मैदा और बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर इसमें घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए नरम डो तैयार करें। इस बात का ध्यान रखें कि डो को ज्यादा न गूंथें। हल्के हाथ से मिलाने पर गुलाब जामुन मुलायम बनते हैं।
अब बनाएं छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं
डो से छोटे हिस्से तोड़कर चिकनी गोल बॉल्स बना लें। इस बात पर गौर करें कि अगर इसमें दरारें दिखें, तो हाथ पर थोड़ा घी लगाकर स्मूद करें। बॉल्स में क्रैक रह जाएंगे तो तलते समय गुलाब जामुन फट सकते हैं।
धीमी आंच पर तलें
कभी कड़ाही को बहुत ज्यादा गर्म करके गुलाब जामुन न तलें। गैस धीमी रखें और गुलाब जामुन डालें। इन्हें लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। तेज आंच पर तलने से बाहर से रंग जल्दी आ जाएगा लेकिन अंदर कच्चे रह सकते हैं।
Khabar Monkey
अब डालें चाशनी में
तले हुए गर्म गुलाब जामुन को हल्की गर्म चाशनी में डाल दें। इन्हें कम से कम 2 घंटे तक चाशनी में रहने दें ताकि अंदर तक रस भर जाए।
मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन बनाने की हलवाई की शॉर्टकट रेसिपी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 कप मिल्क पाउडर
3 चम्मच मैदा
1/2 कप दूध (फुल क्रीम)
जरूरत के अनुसार घी
सबसे पहले गैस को मीडियम रखकर एक बर्तन में घी डालकर गर्म करें। जैसे ही घी गर्म हो जाए तो इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलाएं। जब दूध के गर्म होते ही आंच बंद कर इसे ठंडा होने के रख दें। दूध हल्का गर्म ही रहे तब इसमें मिल्क पाउडर और मैदा डालकर अच्छी तरह से गूंद लें। अब आपको करना यह है कि इस मिश्रण से गोलाकार शेप बना लें। फिर चाशनी बनाने के लिए मीडियम आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबलने के लिए रख दें।
इसे चलाते हुए बनाएं। चाशनी को अच्छे से पकाकर इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर आंच बंद कर दें। अब आपको मीडियम आंच में एक पैन में घी डालकर गर्म करें। घी के गर्म होते ही इसमें गुलाब जामुन डालकर तल लें। आंच तेज बिल्कुल न करें। गुलाब जामुन के हल्का ब्राउन होते ही इसे चाशनी में डाल दें। सारे गुलाब जामुन तलकर चाशनी में डाल दें।





