EntertainmentViral

‘यह एक एक सोची-समझी…’, वाशु भगनानी के आरोपों पर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बिहार के कटिहार कोर्ट…

वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। इस फिल्म का गाना चुनरी चुनरी चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिनों पहले दिग्गज प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने यह आरोप लगाया था कि उनके कॉपीराइटेड गानों और कंटेंट का बिना वैध अनुमति के इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते उन्होंने कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया। अब इस मामले में  निर्माता रमेश तौरानी ने चुप्पी तोड़ी है।

‘यह एक एक सोची-समझी…’, वाशु भगनानी के आरोपों पर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बिहार के कटिहार कोर्ट…
‘यह एक एक सोची-समझी…’, वाशु भगनानी के आरोपों पर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बिहार के कटिहार कोर्ट…

रमेश की टीम ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए वाशु भगनानी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद और बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा  है कि वह भगनानी के इस रवैये से बहुत दुखी और निराश हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वाशु को हमने एक प्रोजेक्ट पर 50 परसेंट पार्टनरशिप और प्रोड्यूसर क्रेडिट दिया।

यह भी पढ़ें:

क्या बोली रमेश तौरानी की टीम

प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, ​​टिप्स और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की टीम ने वाशु भगनानी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि वाशु भगनानी ने हम पर कई बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। हमारे लिए यह बिल्कुल साफ है कि यह एक सोची-समझी बदनाम करने की मुहिम है, जो निजी दुश्मनी से प्रेरित है और जिसका मकसद हमारी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज में रुकावट डालना है।”

Khabar Monkey

बयान में आगे लिखा गया, “हम वाशु भगनानी के साथ 1995 से जुड़े हुए है, जब हमने उन्हें एक प्रोजेक्ट में 50 प्रतिशत की पार्टनरशिप और प्रोड्यूसर क्रेडिट दिया था, जिसके लिए हमने सारा शुरुआती काम पहले ही कर लिया था। ‘कुली नंबर 1’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई और इसने भगनानी को इंडस्ट्री में एक शानदार शुरुआत दी। इतने सालों में हमने उन्हें दिल से सपोर्ट किया और शुभकामनाएं देते रहे और इसी लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते के सम्मान में हमने अब तक चुप रहने का फैसला किया था।

लेकिन मिस्टर भगनानी सोशल मीडिया समेत अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए गलत जानकारी फैलाने पर अड़े हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने बिहार के कटिहार कोर्ट में कानूनी शिकायत दर्ज करने का फैसला किया है, जो मुंबई से 2000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है। उन्होंने सीधे बातचीत करने के बजाय हमारी फिल्म से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया।”

बयान में लास्ट में लिखा गया, “मिस्टर भगनानी के रवैये से हम बेहद निराश और हताश हैं। हम जनता से आग्रह करते हैं कि वे इस तरह की जान-बूझकर फैलाई जा रही नकारात्मकता पर ध्यान न दें। हम अपनी बात पर कायम हैं कि गाने ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ के एकमात्र और कानूनी मालिक हम ही हैं। चूंकि यह मामला अभी अदालत में है, इसलिए इस समय हम केवल यही बयान देंगे।

हमें अपने देश की कानूनी व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और हमें विश्वास है कि न्याय की ही जीत होगी। अपने दर्शकों से हम वादा करते हैं कि 5 जून को आपके नजदीकी सिनेमाघर में हम आपके लिए डेविड धवन की एक पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म लेकर आ रहे हैं। सत्यमेव जयते।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply