Viral

मेरठ में नाबालिग बेटी के कातिल बने मां और बाप, तकिया से मुंह दबाकर निर्मम हत्या, पढ़े पूरी खबर !

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद सनसनीखेज और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गोकुलधाम कॉलोनी में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की सौतेली मां के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा खुशबू के रूप में हुई है।

Khabar Monkey

मेरठ में नाबालिग बेटी के कातिल बने मां और बाप, तकिया से मुंह दबाकर निर्मम हत्या, पढ़े पूरी खबर !
मेरठ में नाबालिग बेटी के कातिल बने मां और बाप, तकिया से मुंह दबाकर निर्मम हत्या, पढ़े पूरी खबर !

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता और सौतेली मां ने मिलकर पहले खुशबू का तकिए से मुंह दबाया और तड़पा-तड़पाकर उसकी जान ले ली। वारदात को छुपाने के लिए दोनों ने किसी को कानों-कान भनक नहीं लगने दी और चुपचाप शव को लेकर गढ़ गंगा (गढ़मुक्तेश्वर) चले गए, जहां उन्होंने मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

इस बीच, जब खुशबू की मौत की खबर उसके ननिहाल वालों को लगी, तो उन्हें दाल में कुछ काला नजर आया। ननिहाल पक्ष के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीधे पुलिस को फोन कर बुला लिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी पक्ष ने मृतका के मामा और मामी पर जानलेवा हमला कर दिया।

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने जब आरोपी पिता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ (इन्ट्रोगेशन) की, तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी खौफनाक दास्तान बयां कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता और सौतेली मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply