अगर आप एक ही तरह का सत्तू का पराठा खाते-खाते बोर हो चुके हैं, तो 3 स्वादिष्ट वैरायटी आपकी थाली का स्वाद बढ़ा सकती हैं। साइंस इनसाइट्स (ScienceInsights) के मुताबिक सत्तू में अच्छी मात्रा में प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाया जाता है। यह मांसपेशियों और शरीर की ताकत बनाए रखने में मदद कर सकता है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार 100 ग्राम सत्तू में करीब 20–25 ग्राम तक प्रोटीन हो सकता है। इसमें फाइबर होता है, जिसकी मदद से भूख जल्दी नहीं लगती है।

इतना ही नहीं हाई फाइबर होने की वजह से सत्तू पाचन को बेहतर रखने और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। बिहार के पारंपरिक स्वाद से भरपूर सत्तू पराठा न सिर्फ खाने में टेस्टी लगता है, बल्कि गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है। यहां जानिए बिहारी स्टाइल, मसालेदार आलू-सत्तू और हेल्दी वेजिटेबल सत्तू पराठे की आसान रेसिपी, जिन्हें दही, अचार या चटनी के साथ परोसकर पूरे परिवार का दिल जीता जा सकता है।
बिहारी स्टाइल सत्तू का पराठा
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 कप गेहूं का आटा
1 कप सत्तू
बारीक कटा हुआ प्याज
लहसुन की 2-3 कलियां
हरी मिर्च
धनिया पत्ता
नींबू
अजवाइन
सरसों का तेल
नमक
पानी
बिहारी स्टाइल में सत्तू का पराठा बनाने के लिए आटा गूंथ लें। इसके बाद पराठे में भरने के लिए आपको सत्तू का भरावन तैयार करना है। इसके लिए एक बाउल में सत्तू लें। फिर उसमें बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, अजवाइन और नमक का तेल भी डाल दें। अब आपको इसमें नींबू का रस डालना है।
इसे मिक्स करें। इसे ज्यादा गिला नहीं करना है। फिर तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें। आटे की छोटी लोई बनाएं। फिर पूरी की तरह बेल लें। इसके बीच दो से तीन चम्मच सत्तू के मसाले को भर लें। फिर चारों तरह से मोड़ कर गोला बनाएं। इसको बेल कर पराठा बना लें। अब तवा को गर्म करें और इसको दोनों तरफ सेंक लें। आप इस पर धी या फिर तेल लगा सकते हैं। अब आपका पराठा बनकर तैयार है। आप इस पराठे को दही अचार या फिर धनिया की चटनी के साथ परोस सकते हैं।
मसालेदार आलू-सत्तू पराठा
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
Khabar Monkey
उबले आलू – 2
सत्तू – ½ कप
जीरा पाउडर – ½ चम्मच
लाल मिर्च – ½ चम्मच
अमचूर – ½ चम्मच
हरा धनिया
आटा – जरूरत अनुसार
सबसे पहले आलू मैश कर लें। फिर उसमें सत्तू और सारे मसाले मिलाएं। आटे की लोई में स्टफिंग भरें। हल्के हाथ से बेलें। तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंकें। दही और हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
हेल्दी वेजिटेबल सत्तू पराठा
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
सत्तू – 1 कप
कद्दूकस गाजर – ¼ कप
बारीक कटी शिमला मिर्च – ¼ कप
प्याज – 1
काली मिर्च – ½ चम्मच
नमक
गेहूं का आटा
सत्तू में सारी सब्जियां और मसाले मिलाएं। मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा दही मिला सकते हैं। स्टफिंग भरकर पराठा बेलें। कम तेल में धीमी आंच पर पकाएं।





