HealthViral

बोटिंग के अलावा नैनीताल में क्या-क्या कर सकते हैं, आसपास घूमने के लिए 5 जगहें

गर्मियों के मौसम में लोग ज्यादातर हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं। पहाड़ों पर न सिर्फ मौसम ठंडा रहता है बल्कि, प्राकृतिक के शानदार नजारे के बीच बैठकर कुछ देर सुकून भरे पल बिताने का मौका मिलता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और शानदार हरियाली हर किसी का मन मोह लेती है। ऐसे में अधिकतर लोग नैनीताल भी छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं।

बोटिंग के अलावा नैनीताल में क्या-क्या कर सकते हैं, आसपास घूमने के लिए 5 जगहें
बोटिंग के अलावा नैनीताल में क्या-क्या कर सकते हैं, आसपास घूमने के लिए 5 जगहें

सात ताल में से एक नैनीताल, उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक हैं। हालांकि, यहां पर जाने के बाद अधिकतर लोग बोटिंग करना पसंद करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी आप यहां पर कई चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं नैनीताल में बोटिंग के अलावा और क्या-क्या किया जा सकता है और आसपास घूमने लायक जगहें।

1- रोपवे
नैनीताल में रोपवे के जरिए ऊपर से नीचे का शानदार नजारा देख सकते हैं। इससे नैनीझील और आसपास की खूबसूरत वादियों का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यह रोपवे अब्बू घर से शुरू होकर स्नो प्वाइंट तक जाता है। लगभग तीन मिनट की इस सवारी के दौरान कई प्रसिद्ध पहाड़ियों का नजारा देख सकते हैं।

2- घुड़सवारी
नैनीताल में घुड़सवारी का भी आनंद उठा सकते हैं। नैनीताल के बारापत्थर स्थित घोड़ा स्टैंड यहां आने वाले पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन चुका है। आप टिफिन टॉप तक घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं। एक घंटे की घुड़सवारी में नैनीताल की हरियाली, झील और पर्वतों के मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं।

3- टावर 360 डिग्री
नैनीताल के स्नो व्यू में स्थित टावर 360 डिग्री एक खास एक्टिविटी है जिसमें टावर पर आपकों ऊंचाई पर ले जाया जाता है। यहां से आप पूरे नैनीताल शहर और झीलों का बर्ड आई व्यू देख सकते हैं।

4- मार्केट
नैनीताल में आप मॉल रोड पर शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा तिब्तियन मार्केट भी जा सकते हैं, जहां आपको नए ट्रेंड और फैशन के अनुसार स्टाइलिश कपड़े मिल सकते हैं।

5- मंदिर
नैना देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है, जो नैनीताल में स्थित है। इसके अलावा यहां पर हनुमान जी का हनुमानगढ़ी मंदिर है। हनुमानगढ़ी से आप सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

आसपास घूमने लायक जगहें

Khabar Monkey

1- पंगोट
नैनीताल से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंगोट एक खूबसूरत गांव है। यह बर्ड वॉचिंग, शांत माहौल और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है।

2- कैंची धाम
नैनतील से कैंची धाम की दूरी सिर्फ 20 किलोमीटर के करीब है। नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए न सिर्फ देश बल्कि दुनिया से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

3- भीमताल
भीमताल एक विशाल झील है, जहां आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। नैनीताल से भीमताल 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

4- सातताल
नैनीताल से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सातताल मीठे पानी की 7 झिलों का एक अनोखा समूह है।

5- नौकुचियाताल
नैकुचियाताल नौ कोनों वाली झील है, जो नैनीताल की सबसे गहरी झील है। यह नैनीताल से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Leave a Reply