Aam Ki Guthli Se Fayda: शायद ही कोई होगा जिसे आम खाना ना पसंद हो। मीठे और रसीले आम खा कर दिन बन जाता है। वहीं इसके सेवन सें सेहत को कई फायदे भी होते है। अधिकतर लोग आम खाने के बाद गुठली को कूड़ा समझकर फेंक देते है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही से ऐसा करना बंद कर दें क्योंकि आप आम के गुठलियों से फायदा उठा सकते है। आईए जानते हैं आम की गुठलियों से आपको कैसे फायदा पहुंच सकता है।
Khabar Monkey

आम की गुठलियों से मिलने वाले फायदे
-
पोषक तत्वों से भरपूर
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार,आम की गुठलियों में मौजूद पोषक तत्व की बात करें तो इसमें आम जितना ही पोषक तत्व होता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, जिंक, आयरन कैल्शियम और कॉपर सहित कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसको खाने से कई सारी बीमारियां दूर होती है।
-
पेट के लिए फायदेमन्द
जो लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए आम की गुठली बड़ा फायदेमंद होता है। इसमें फेनोलिक कंपाउंड पाया जाता है, जो पाचन में सहायता करता है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलता है. मल त्यागने को प्रक्रिया को आसान बनाता है। वहीं दस्त की समस्या में भी आम की गुठली बहुत फायदा पहुंचाती है।
-
रोग प्रतिरोधक क्षमता
आम की गुठलियों में विटामिन और मिनरल को भरपूर मात्रा होती है। ये को बढ़ावा देती है। इंफेक्शन से लड़ कर शरीर को संक्रमण से बचाता है.इसके सेवन से स्कर्वी का भी इलाज किया जाता है।
कैसे करें आम आम की गुठलियों का इस्तेमाल
का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। सबसे पहले इन्हें अच्छे से धोकर धूप में पूरी तरह सुखाया जाता है। सूखने के बाद इनका छिलका हटाकर अंदर का भाग पीसकर बारीक चूर्ण तैयार किया जाता है।
इस चूर्ण का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिल सकता है। इसके अलावा इसे स्मूदी, शेक या सलाद में मिलाकर भी उपयोग किया जा सकता है।
आयुर्वेद में आम की गुठली को पाचन तंत्र, त्वचा और शरीर की कई समस्याओं के लिए लाभकारी माना गया है। हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए और किसी भी स्वास्थ्य समस्या में उपयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है।





