Neem Karoli Baba Life Lessons: कई बार जीवन में ऐसा मोड़ आता है जब इंसान खुद को पूरी तरह थका हुआ और निराश महसूस करता है। हर तरफ अंधकार जैसा लगता है और आगे का रास्ता समझ नहीं आता। ऐसे कठिन समय में अक्सर किसी ऐसे मार्गदर्शन की जरूरत होती है।

जो आपको दुख की घड़ी से बाहर निकाल सके। तो फिर परेशान होने की बजाय सीधा नीम करोली बाबा की चरण में पहुंच जाइए। बाबा की सीख आपके लिए मार्गदर्शक बन सकती है और परेशानियों से बाहर निकाल सकती है। नीम करोली बाबा की वो कौन सी सीख जिन्हें अपनाने से आपका जीवन बदल सकता है।
नीम करोली बाबी की कौन सी सीख है?
-
वर्तमान में जीएं
नीम करोली बाबा कहते थे कि, अगर आप जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो वर्तमान में जीना शुरू कर दें। भविष्य की चिंता और अतीत का तनाव आपकी सफलता में बाधाएं पैदा कर सकता है। इसलिए वर्तमान में जीएं और खुश रहें।
-
सच का साथ न छोड़ें
का कहना है कि, अगर जीवन में शान्ति और ख़ुशहाली चाहते है तो कभी भी सच का साथ न छोड़ें। क्योंकि झूठ बोलने वाले व्यक्ति के मन में हमेशा पकड़े जाने का डर रहता है और इस वजह से वह अपनी बेहतरी के लिए कुछ नहीं सोच पाता। सच बोलने से मन को सुकून मिलता है और समाज में भी मान-सम्मान मिलता है। इसलिए हमेशा सच का साथ दे।
-
धन का सही उपयोग करें
बाबा का कहना था कि जिस तरह आप अपने धन को दिल से लगाकर रखते हैं उसी प्रकार भगवान को भी हृदय में बसाकर रखें। धन का इस्तेमाल के लिए करें। ऐसा करने से धन कभी कम नहीं होता, बल्कि बढ़ता है।
–
-
अतीत की गलतियों से सीखे
बाबा के विचार यह बताते हैं कि हर इंसान से गलतियां होती हैं, लेकिन समझदारी इसी में है कि उन गलतियों से सीख लेकर उन्हें दोहराया न जाए। जो व्यक्ति अपने अनुभवों को सबक की तरह स्वीकार करता है, वही अपने जीवन में वास्तविक प्रगति कर पाता है।
Khabar Monkey
उनका संदेश यह भी है कि अतीत में अधिक समय तक डूबे रहना मानसिक बोझ बढ़ाता है और आत्मविश्वास को कमजोर करता है। इसके विपरीत, जो व्यक्ति अतीत को पीछे छोड़कर भविष्य के बारे में सोचता है, वह अपने लिए नए अवसरों के द्वार खोलता है।





