Attar Vs Perfume: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर से पसीने के कारण बदबू आने लगती है. जिसे दूर करने के लिए आमतौर पर लोग परफ्यूम और इत्र का इस्तेमाल करते हैं. परफ्यूम तो लोग लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन अब भारत में इत्र भी खूब पसंद किया जा रहा है. ये दोनों ही प्रोडक्ट्स शरीर में खुशबू लाने का काम करते हैं. लेकिन अक्सर एक सवाल लोगों को कन्फ्यूज कर देता है कि आखिर इत्र और परफ्यूम में क्या फर्क होता है और दोनों में से गर्मियों के लिए कौन बेहतर है.

कई लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि सच यह है कि दोनों की खुशबू, बनाने का तरीका और टिकने की क्षमता काफी अलग होती है. इत्र जहां प्राकृतिक तेलों और फूलों की खुशबू से तैयार किया जाता है, वहीं परफ्यूम में अल्कोहल और कई तरह के फ्रेगरेंस कंपाउंड्स का इस्तेमाल होता है. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं दोनों के बीच फर्क और गर्मियों के लिए क्या इस्तेमाल करना रहेगा बेस्ट?
Khabar Monkey
इत्र क्या होता और कैसे किया जाता है तैयार?
इत्र एक नेचुरल परफ्यूम माना जाता है, जिसे बनाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. जैसे फूल, हर्ब्स, मसाले और लकड़ी. इसे पारंपरिक तरीके से Steam Distillation तकनीक से बनाया जाता है. इसके बाद चंदन या किसी अन्य प्राकृतिक तेल में मिलाया जाता है. इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें अल्कोहल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसलिए ये सेंसिटिव स्किन वालों के लिए एक अच्छा और नेचुरल प्रोडक्ट माना जाता है.
आपको इसमें कई तरह की फ्रेगरेंस मिल जाएगी. इसमें सबसे ज्यादा गुलाब इत्र, चमेली इत्र, ऊद इत्र, खस इत्र और कस्तूरी इत्र की खूशबू पसंद की जाती हैं. वहीं, ये काफी गाढ़ा होता है. ऐसे में थोड़ा सा लगाने पर पूरे दिन तक खुशबू को टिकाए रखता है. इसका लगाने का तरीका भी काफी अलग होता है. जहां परफ्यूम को आप स्प्रे करके लगाते हैं. वहीं इत्र को रब करके शरीर के कुछ हिस्सों और कपड़ों पर लगाया जाता है.
इत्र से कितना अलग है परफ्यूम ?
परफ्यूम को बनाने के लिए सुगंधित तत्वों, एसेंशियल ऑयल, सॉल्वेंट, सिंथेटिक पदार्थों और अल्कोहल की मदद से तैयार किया जाता है. मॉर्डन परफ्यूम अलग-अलग स्ट्रेंथ में बनाए जाते हैं, जैसे Eau de Parfum, Eau de Toilette और Cologne. परफ्यूम में प्राकृतिक अर्क के साथ-साथ सिंथेटिक तत्व भी शामिल होते हैं, जिससे कई तरह की खुशबुएं तैयार की जा सकती हैं, जैसे फ्लोरल, वुडी और एक्वाटिक फ्रेगरेंस. ज्यादातर परफ्यूम स्प्रे बोतलों में आते हैं, जिससे इन्हें इस्तेमाल करना आसान होता है. अपनी अलग-अलग खुशबुओं, वैरायटी और आसान इस्तेमाल की वजह से परफ्यूम दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं.
इत्र और परफ्यूम…कौन है बेस्ट?
एक अच्छी खुशबू के लिए इत्र और परफ्यूम दोनों ही अच्छे ऑप्शन है. लेकिन आपको क्या चुनना है ये आप अपनी लाइफस्टाइल और स्किन टाइप के मुताबिक चुन सकते हैं. अगर आपको नेचुरल, लॉन्ग लास्टिंग और बिना अल्कोहल वाली फ्रेगरेंस चाहिए तो इत्र एक अच्छा ऑप्शन है. ये ट्रेडिशनल ऑकेशन, मेडिटेशन और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए बेस्ट माना जाता है.
वहीं, दूसरी तरफ अगर आपको डेली यूज के लिए कुछ चाहिए तो परफ्यूम एक अच्छा ऑप्शन है. मॉर्डन परफ्यूम में आपको फ्रेगरेंस की काफी बड़ी रेंज मिल जाती है, जिसे आप अपने मूड, सीजन और इवेंट के हिसाब से चुन सकते हैं. आप चाहें तो इत्र और परफ्यूम दोनों भी यूज कर सकते हैं. जैसे स्पेशल ऑकेजन के लिए इत्र लगाएं और डेली लाइफ में परफ्यूम का इस्तेमाल करें.





