वजन कम करना आसान नहीं बल्कि लंबे समय तक चलने वाली एक प्रक्रिया है। बहुत से लोग सीधे तेजी से वजन घटाने की सोचने लगते हैं और बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। ऐसी स्थिति में बहुत थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है और हम वर्कआउट करना छोड़ देते हैं। जबकि फिटनेस क्रिएटर और वेट लॉस एक्सपर्ट अंजली सचान ने हाल ही में अपना कार्डियो रूटीन शेयर किया, जिसकी मदद से उन्होंने 30 किलो वजन कम किया और उनका वजन 84 किलो से घटकर 54 किलो हो गया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे एक साथ बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने के बजाय धीरे-धीरे एक्सरसाइज बढ़ाने से उनके ट्रांसफॉर्मेशन में बहुत बड़ा फर्क आया।

अंजलि के अनुसार, कई लोग पहले दिन से ही बहुत फिजिकल एक्टिविटी करने लगते हैं। ज्यादातर लोग पहले दिन में ही 10,000 कदम चलने लगते हैं और फिर सोचने लगते हैं कि वे थके हुए क्यों हैं, उनके घुटनों में दर्द क्यों होता है, उनकी रिकवरी में दिक्कत क्यों आती है, और वे कुछ ही हफ्तों में छोड़ देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि असली मुद्दा कार्डियो नहीं है। समस्या बहुत ज्यादा और बहुत जल्दी व्यायाम करने में है।
वजन घटाने के लिए ऐसे करें वॉक की शुरुआत
पहला चरण- सबसे पहले आपको धीरे-धीरे शुरुआत करनी चाहिए। जिससे आपका शरीर एडजस्ट करने लगे। शुरुआत में मोटापे से जूझ रहे लोगों को तुरंत बहुत अधिक कदम चलने का प्रयास नहीं करना चाहिए। प्रतिदिन 4,000 कदम अपने रुटीन में जोड़ें। ज्यादा वजन पर तेज वॉक करने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। घुटने के दर्द, पिंडली में दर्द, अत्यधिक थकान महसूस हो सकती है।
दूसरे फेज- आप कुछ दिनों बाद जब आपकी सहन शक्ति बढ़ जाए तो प्रतिदिन 8,000 कदम और सप्ताह में एक जोन टू कार्डियो सेशन शुरू करें। इससे सहनशक्ति और रिकवरी में आमतौर पर सुधार होना शुरू हो जाता है। इसका मतलब है कि शरीर पर ज़्यादा ज़ोर डाले बिना आरामदायक स्पीड को बनाए रखना।
Khabar Monkey
तीसरे चरण- आपको अपनी स्पीड थोड़ी और बढ़ानी है। अब आप रोजाना 10,000 से 12,000 कदम और सप्ताह में दो बार वॉक करें। ये वो पाइंट होता है जहां शरीर अधिक एक्टिव और कैलोरी बर्न करने लगता है। ठीक होने की क्षमता में सुधार होता है, जोड़ मजबूत होते हैं और सहनशक्ति लगातार बढ़ती रहती है।
चौथे चरण- आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। इसके लिए आप रोजाना 15,000 कदम और सप्ताह में दो से तीन दिन ज़ोन टू सेशन करें। इससे फैट घटाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है क्योंकि टोटल एनर्जी बहुत ज्यादा खर्च होती है।
पांचवे चरण- आपको प्रतिदिन 20,000 कदम और सप्ताह में दो से तीन दिन जोन टू सेशन करें। इस चरण में गतिविधि का स्तर बहुत अधिक होता है और इससे एकदम बदलाव दिखने लगता है। हालांकि यहां तक पहुंचने में काफी समय लगता है। आपको इसके लिए बहुत धैर्य रखने की जरूरत होती है।





