EntertainmentViral

‘नशा छोड़ें और दूध पिएं’: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से मिले हनी सिंह, युवाओं से की अपील

मंगलवार को हनी सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से मुलाकात की और इसके बाद हनी सिंह ने कहा कि नशे की वजह से पंजाब, उसके परिवार और युवा बर्बाद हो रहे हैं।

‘नशा छोड़ें और दूध पिएं’: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से मिले हनी सिंह, युवाओं से की अपील
‘नशा छोड़ें और दूध पिएं’: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से मिले हनी सिंह, युवाओं से की अपील

पंजाब में चल रहे नशा विरोधी अभियान में हिस्सा लेते हुए रैपर यो यो हनी सिंह कभी नशे की लत के आगे मजबूर हो गए थे। अब उन्होंने पंजाब के युवाओं के हालात देखते हुए उनसे एक भावुक अपील की है। उन्होंने कहा है कि नशा छोड़कर युवाओं को दूध पीना चाहिए।

Khabar Monkey

हनी सिंह ने कहा कि वह बीजेपी और तरुण चुघ के साथ मिलकर पंजाब को नशामुक्त बनाने के अभियान में काम करेंगे और युवाओं को इस खतरनाक लत से बाहर निकालने की कोशिश करेंगे।

जारी बयान में तरुण चुघ और हनी सिंह ने कहा कि पंजाब गुरुओं, वीरता, मजबूत कद-काठी और खूबसूरती की धरती है और उसी पंजाब को फिर से स्थापित करने की जरूरत है।

एक वीडियो में तरुण चुघ और हनी सिंह साथ बैठकर दूध पीते नजर आए। तरुण चुघ ने कहा कि अगर हनी सिंह अपने जीवन के नशे वाले अंधेरे दौर से वापस लौट सकते हैं, तो कोई भी इंसान इस लत को छोड़ सकता है।

तरुण चुघ ने आगे कहा, “यो यो हनी सिंह पंजाब के बेटे हैं, जिन्होंने दुनियाभर में अपना नाम बनाया है। मैंने हनी सिंह से अनुरोध किया है कि वे अपने गानों और शब्दों के जरिए पंजाब के युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने मुझसे वादा किया है कि हम मिलकर पंजाब को बचाएंगे। अगर हनी सिंह वापसी कर सकते हैं, तो आप भी कर सकते हैं।”

उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं जिन्होंने खुलकर अपनी ड्रग्स की लत और उससे उबरने के सफर के बारे में बात की है। उन्होंने 2014 में नशा छोड़ दिया था, जब इसका असर उनकी सेहत पर पड़ने लगा था, लेकिन शरीर से पूरी तरह इस लत को खत्म करने में उन्हें करीब आठ साल लग गए।

Leave a Reply