
चंडीगढ़: हरियाणा में सभी सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। विभाग की तरफ से जारी आदेशों के तहत एकल पाली (सिंगल शिफ्ट) और दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) वाले स्कूलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।
सिंगल शिफ्ट में लगने वाले स्कूल अब सुबह 9:30 के बजाय सुबह 8:00 बजे से लगेंगे। वहीं स्कूलों की छुट्टी 3:30 के बजाय 2.30 बजे होगी। डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों का समय भी बदला
गया है। पहली शिफ्ट सुबह 7:00 से 12.30 तक रहेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट का समय रहेगा दोपहर 12.45 से शाम 6.15 तक तय किया गया है। 17 फरवरी सोमवार से नए समय सारिणी के तहत प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई होगी।
उल्लेखनीय है कि इस बार स्कूलों की टाइमिंग में फरवरी में ही बदलाव किया गया है, जबकि स्कूल समय में बदलाव एक मार्च से होता था। स्कूलों के समय में किया गय यह बदलाव 17 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू होगा।