HealthViral

गर्मियों में आम की तरह ही फायदेमंद और मज़ेदार है ताड़गोला; डॉक्टर से जानिए Ice Apple खाने के फायदे और सही तरीका

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के इस मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। जहां आम को गर्मियों का राजा कहा जाता है, वहीं इस मौसम में एक और फल आता है जिसे ‘ताड़गोला’ या ‘आइस एप्पल’ (Ice Apple) कहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट और डाइटिशियंस के अनुसार, ताड़गोला में भरपूर मात्रा में पानी और जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो न केवल शरीर को तुरंत हाइड्रेट करते हैं बल्कि भयंकर हीट वेव यानी लू से भी बचाते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि पेट को साफ रखने और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए इसे अपनी समर डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने मौसम के अनुकूल डाइट लेने की सलाह देती हैं, ताकि मौसमी परेशानियों से निपटा जा सके। दिवेकर ने गर्मी से बचाव के लिए और पाचन को दुरुस्त करने के लिए आइस एप्पल का सेवन करने की सलाह दी है।

गर्मियों में आम की तरह ही फायदेमंद और मज़ेदार है ताड़गोला; डॉक्टर से जानिए Ice Apple खाने के फायदे और सही तरीका
गर्मियों में आम की तरह ही फायदेमंद और मज़ेदार है ताड़गोला; डॉक्टर से जानिए Ice Apple खाने के फायदे और सही तरीका

Journal of Food Science and Technology और Food Chemistry में प्रकाशित रिपोर्ट में ताड़गोला की न्यूट्रिशनल प्रोफाइल पर रिसर्च की गई है जिसके मुताबिक ताड़गोला में लगभग 85% से 90% तक केवल पानी होता है। इसमें प्राकृतिक रूप से सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स (Electrolytes) का सही संतुलन पाया जाता है। यह बिल्कुल मेडिकल ओआरएस (ORS) की तरह काम करता है। जब गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर के जरूरी मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं, तो ताड़गोला उन्हें तुरंत रिचार्ज कर शरीर को डिहाइड्रेशन और अचानक आने वाले चक्कर या कमजोरी (Fatigue) से बचाता है। ये फल अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग  नामों से जाना जाता है। अपने नरम, पारदर्शी और जेली जैसे गूदे के लिए मशहूर आइस एप्पल का इस्तेमाल कई स्वादिष्ट समर ड्रिंक्स और मिठाइयों में किया जाता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि ताड़गोला का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से गर्मी में फायदे होते हैं।

Khabar Monkey

शरीर को रखता है हाइड्रेट

आइस एप्पल में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके साथ ही इसमें सोडियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स की तरह काम करते हैं। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करते हैं।

शरीर को देता है एनर्जी

आइस एप्पल में प्राकृतिक शुगर जैसे सुक्रोज और ग्लूकोज पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन B1 (थायमिन) और B2 (राइबोफ्लेविन) भी थोड़ी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करते हैं। इससे शरीर दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

यह फल विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन C शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं (White Blood Cells) के निर्माण को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मजबूत बनता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

आइस एप्पल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। लंबे समय तक रहने वाली सूजन (Chronic Inflammation) को कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है, और यह फल उस खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

पाचन तंत्र को रखता है हेल्दी

आइस एप्पल फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए यह कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह आंतों की सफाई में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है।

पेट की समस्याओं में देता है राहत

गर्मियों में कई लोगों को एसिडिटी, ब्लोटिंग और खाना खाने के बाद पेट भारी लगने जैसी समस्याएं होती हैं। आइस एप्पल पाचन तंत्र के लिए काफी हल्का माना जाता है और शरीर इसे आसानी से पचा लेता है। यही वजह है कि इसे गर्मियों का एक बेहतरीन स्नैक माना जाता है।

एसिडिटी कम करने में मदद कर सकता है

इस फल में हल्के अल्कलाइन गुण पाए जाते हैं, जो पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने का काम भी करता है।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी सामान्य न्यूट्रिशन विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय खाद्य शोधों और पारंपरिक स्वास्थ्य सिद्धांतों पर आधारित है। ताड़गोला (Ice Apple) गर्मियों का एक बेहद सुरक्षित, प्राकृतिक और सेहतमंद फल है। हालांकि, इसे हमेशा ताजा ही खाना चाहिए; ज्यादा देर तक छीलकर रखने या स्टोर करने से यह खट्टा हो जाता है और इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे पेट खराब होने का डर रहता है। डायबिटीज और किडनी के मरीज इसका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह से करें।

Leave a Reply