शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP Police Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DCP ने जारी किया आदेश​ | E-20 के साथ सामान्य पेट्रोल भी… क्या अब आपको मिलेगा फ्यूल का विकल्प?​ | UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या ई-रिक्शा के बाद ATM भी ऐप से हो रहे बंद? शख्स ने करके दिखाया तो छिड़ी बहस​

ईरिक्शा की बैटरी को फोन के ऐप से बंद करने वालों का वीडियो बीते दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। इस ऐप के चलते ईरिक्शा वालों को भी ढेरों समस्याएं उठानी पड़ी। जिसके बाद सरकार ने ऐसे ऐप्स को ही प्लेस्टोर से हटाने का निर्देश जारी कर दिया। जिसके दम पर कुछ शरारती तत्व ऐप […]

ईरिक्शा की बैटरी को फोन के ऐप से बंद करने वालों का वीडियो बीते दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। इस ऐप के चलते ईरिक्शा वालों को भी ढेरों समस्याएं उठानी पड़ी। जिसके बाद सरकार ने ऐसे ऐप्स को ही प्लेस्टोर से हटाने का निर्देश जारी कर दिया। जिसके दम पर कुछ शरारती तत्व ऐप बैन किया करते थे। मगर इस बार एक शख्स ने मोबाइल ऐप से ATM मशीन बंद करके दिखाया है, जिसकी वीडियो ने बहस छेड़ दी है।

अब करो कॉपी
इस वीडियो में शख्स फोन में एक ऐप खोलकर यह दिखाने की कोशिश करता है कि जब वो इस ऐप में ऑफ बटन दबाता है, तो ATM बंद हो जाता है। फिर जब वो ऑन बटन दबाता है, तो ATM खुल जाता है। ऐसा वो वीडियो में 2 से 3 बार करके दिखाता है। मगर असलियत तो ये है कि वीडियो AI की मदद से बनाया गया है। ATM को कंट्रोल करने वाला कोई भी ऐप सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

कैसे पता लगी हकीकत?
जब एक यूजर ने X पर ग्रोक से इस वीडियो की सत्यता की जांच करने को कहा तो X के AI का जवाब था कि ‘ये सच नहीं है, वीडियो की ऐप सोलर, इनवर्टर बैटरी मैनेजमेंट का है। ये ईरिक्शा वाले में इस तरह के चाइनीज ऐप से रिमोट बंद हो रहे थे। मगर सरकार ने इन ऐप्स को प्लेस्टोर से हटा दिया। वहीं ATM वाला पार्ट सिर्फ मजाक है। ये एक फेक है, इससे ATM स्क्रीन हैक नहीं हुई है।’

अब बढ़ेगी टेंशन?

​X पर इस वीडियो को अखिलेश बाबू ने पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘अभी तक केवल टिरी बंद होती थी अब यह भी बंद होने लगी है अब सरकार की टेंशन बढ़ गई है।’ उनके इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने उन्हें पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ही सच्चाई से रुबरू करवा दिया।

ATM ब्लूटूथ सपोर्ट नहीं करता
कमेंट सेक्शन में यूजर्स एक तरफ जहां अखिलेश के दावे को सच मानकर ताज्जुब कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोग ये मानने को ही तैयार नहीं है कि ATM को कंट्रोल करने का कोई ऐप सार्वजिनक रूप से मौजूद हो सकता है। क्योंकि ATM की सिक्योरिटी बेहद टाइट होती है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि ATM ब्लूटूथ सपोर्ट नहीं करता!

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY