HealthViral

Child Diet Tips: बच्चे की भूख बढ़ाने के आयुर्वेदिक तरीके, इन्हें अपनाना भी आसान

Child Diet Tips: बच्चे की भूख बढ़ाने के आयुर्वेदिक तरीके, इन्हें अपनाना भी आसान

आज के समय में ज्यादातर माता-पिता इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके बच्चे को भूख नहीं लगती है. इसका बड़ा कारण बाजार से मिलने वाले चिप्स और दूसरे पैकेट वाले फूड्स को हर समय खाना हैं. कई रिसर्च बताती हैं कि ऐसे फूड्स में डाले जाने वाले प्रिर्जवेटिवस की वजह से बच्चे इन्ही चीजों को खाने का मन करता है. ऐसे में भूख न लगने की दिक्कत भी शरीर में होने लगती है. इसके अलावा पेरेंट्स बच्चों को हेल्दी चीजें खिलाने के लिए आगे-पीछे घूमते रहते हैं. कई बच्चे ऐसे होते हैं जो 3 साल तक सिर्फ दूध ही पीते हैं. माता-पिता अपने बच्चे को खिलाने के लिए अलग-अलग तरीके आजमाते हैं. यहां तक कि उन्हें मिन्नतें भी करनी पड़ती है.

Child Diet Tips: बच्चे की भूख बढ़ाने के आयुर्वेदिक तरीके, इन्हें अपनाना भी आसान
Child Diet Tips: बच्चे की भूख बढ़ाने के आयुर्वेदिक तरीके, इन्हें अपनाना भी आसान

बच्चों का ऐसा व्यवहार नॉर्मल है लेकिन इस वजह से अधिकतर बच्चे अंडरवेट हो जाते हैं. लोग अब बच्चों को मल्टीविटामिन सिरप भी देते हैं लेकिन न्यूट्रिएंट्स के लिए खानपान सबसे बढ़िया सोर्स है. आर्टिकल में जानें बच्चे की भूख कैसे बढ़ाई जा सकती है.

बच्चे की भूख बढ़ाने में क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद में भूख बढ़ाने के लिए पाचन तंत्र की नेचुरल तरीकों से देखभाल की सलाह दी गई है. आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, घरेलू नुस्खे और पारंपरिक सिरम के जरिए बच्चे हो या बड़े.. हर किसी की भूख को बढ़ाया जा सकता है. ये आयुर्वेदिक तरीके डाइजेशन में सुधार लाते हैं और नेचुरली हमारी भूख जागती है.

आयुर्वेदिक नुस्खे

सौंफ का पानी- ये छोटी सी हरी चीज पेट के लिए वरदान से कम नहीं है. इसे पाचन तंत्र के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. गर्मी में इसका सेवन करना बेस्ट रहता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. बच्चों इसे सीधे नहीं खा सकते इसलिए उन्हें इसका पानी पीने के लिए देना चाहिए. अगर बच्चा रोजाना दो चम्मच सौंफ का पानी पीता है तो इससे वो पेट फूलने या डाइजेशन की दूसरी प्रॉब्लम्स से बच पाता है. पेट के सही रहने की वजह से उसकी भूख भी बढ़ती है.

अदरक का नुस्खा- आयुर्वेद एक्सपर्ट कहते हैं कि अदरक और सेंधा नमक का नुस्खा भी भूख बढ़ाने में कारगर है. इसके लिए बच्चे को खाना खिलाने से पहले एक उसके मुंह में सेंधा नमक वाली अदरक मुंह में रख दें. ऐसा करने से उसके मुंह में लार बनेगी और ये पेट में जाकर एंजाइम को एक्टिव करती है. इसे थोड़ी देर के लिए मुंह में रखना है. इसके बाद फेंक देना है.

Khabar Monkey

लौंग और शहद- एक्सपर्ट बताते हैं कि पुराने समय से लौंग और शहद के नुस्खे को भूख बढ़ाने के लिए आजमाया जा रहा है. लौंग में कई ऐसे तत्व हैं जो पेट के स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं. पहले लौंग को भून लें और इसका पाउडर बना लें. अब थोड़े से पाउडर को आधा चम्मच शहद में मिलाएं और बच्चे को खिला दें. इससे न सिर्फ उसके पेट की हेल्थ में सुधार आएगा बल्कि कोल्ड-कफ से भी बचाव हो पाएगा.

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी सामान्य है और इसे बिना किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर के अपनाएं. इससे पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply