Sunday, May 31, 2026
DharamViral

Surya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत

Surya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत

Surya Dev Puja Vidhi: आज 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है जो आगामी 2 जून 2026 तक रहने वाला है। हिंदू एवं ज्योतिष मान्यता के अनुसार, नौतपा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। बताया जाता है कि, नौतपा की शुरुआत हर वर्ष ज्येष्ठ महीने में होती है और यह नौ दिनों तक रहती है। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है।

Surya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
Surya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत

ज्योतिष-शास्त्र में नौतपा में नौ दिनों में सूर्य देव की विशेष पूजा और कुछ अचूक उपाय करना शुभ बताया गया है। मान्यता है कि, नौतपा के दौरान ये उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही, इस कठिन समय में तपस्या और दान-पुण्य करने से सूर्य देव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

नौतपा में सूर्य देव को क्या अर्पित करना होता है शुभ?

  • नारियल पानी अर्पित करें

ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव को नारियल पानी अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। भीषण गर्मी में जल का दान और अर्पण विशेष फल देने वाला होता है। मान्यता है कि इससे कुंडली के ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

इसके साथ ही व्यापार में प्रगति के योग बनते हैं, समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

  • केसर मिला दूध अर्पित करें

ज्योतिष के अनुसार, को केसर मिश्रित दूध अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है। यह उपाय कुंडली में सूर्य और चंद्रमा दोनों की स्थिति को बेहतर बनाता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है, मान-सम्मान बढ़ता है और भाग्य का पूरा साथ मिलता है।

  • जौ अर्पित करें

बताया जाता है कि, नौतपा के दौरान सूर्य देव की पूजा में जौ का भी उपयोग करने या उन्हें जौ अर्पित करने से कुंडली में कमजोर सूर्य मजबूत होता है। सूर्य का मजबूत होना व्यक्ति के आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि करता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इस उपाय से नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और लंबे समय से रुके कार्य भी पूरे होने लगते है।

Khabar Monkey

  •  काला तिल अर्पित करें

ज्योतिष-शास्त्र में काले तिल का विशेष महत्व बताया गया है। नौतपा में सूर्य भगवान को जल का अर्घ्य देते समय उसमें काला तिल मिलाना अत्यंत लाभकारी होता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और अकाल मृत्यु का भय दूर हो सकता है। यह उपाय पितृदोष से मुक्ति दिलाने और घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में भी सहायक माना जाता है।

  • गुड़ अर्पित करें

ज्योतिष शास्त्र में गुड़ का संबंध सीधे सूर्य ग्रह से बताया गया है, इसलिए इसे विशेष रूप से शुभ माना जाता है। रविवार के दिन या नौतपा की अवधि में सूर्य देव को गुड़ का भोग लगाने या जल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य देने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है, जीवन की बाधाएँ कम होती हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी राहत मिलने की मान्यता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply